मध्यप्रदेशसिवनी

हरहरपुर उपार्जन केन्द्र पहुंचे प्रभारी कलेक्टर, गेहूं खरीदी व्यवस्था का लिया जायजा

हरहरपुर उपार्जन केन्द निरीक्षण

सिवनी यशो:- प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर ने बुधवार को कुरई विकासखंड अंतर्गत हरहरपुर उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर चल रहे गेहूं उपार्जन कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर उपार्जन व्यवस्था, तौल, भुगतान एवं परिवहन संबंधी जानकारी प्राप्त की।

उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने केन्द्र पर उपलब्ध बारदाना, तौल व्यवस्था, भंडारण एवं परिवहन कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपार्जित गेहूं का समय पर परिवहन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने उपार्जन केन्द्र में साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड संधारण व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए।

स्लॉट बुकिंग के अनुसार हो खरीदी कार्य

निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्लॉट बुकिंग करा चुके किसानों के गेहूं उपार्जन कार्य को सुगम एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े तथा निर्धारित स्लॉट के अनुसार त्वरित तौल एवं खरीदी कार्य सुनिश्चित किया जाए।

मौसम को देखते हुए गेहूं सुरक्षा के निर्देश

प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने उपार्जित गेहूं के त्वरित उठाव एवं सुरक्षित भंडारण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन एवं संभावित असमायिक बारिश को ध्यान में रखते हुए गेहूं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने खरीदी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!