मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

“मध्यप्रदेश में होने वाले सभी चुनाव दमदारी से लड़ेगी आप” — जितेंद्र सिंह तोमर

सिवनी में आम आदमी पार्टी का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

आम आदमी पार्टी सिवनी सम्मेलन – सभी चुनाव दमदारी से लड़ने का ऐलान

Seoni 07 June 2026
सिवनी यशो:- आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जोन द्वारा सिवनी में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुरना एवं नरसिंहपुर जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

आम आदमी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल बिटले द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के पूर्व गृह, कानून एवं न्याय मंत्री तथा मध्यप्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली के पूर्व विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी एवं निगम पार्षद संतोष पप्पू छिलवाल मौजूद रहे।

सिवनी सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आम आदमी पार्टी 30 जून तक मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित करेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक सभी चुनावों में पूरी दमदारी से हिस्सा लेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों के अधिकार एवं सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

श्री तोमर ने पंजाब सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों को देश के लिए मॉडल बताया।

उन्होंने मध्यप्रदेश में आदिवासियों, किसानों एवं वंचित वर्गों के मुद्दों को मजबूती से उठाने की बात भी कही।

प्रेस वार्ता के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्किट हाउस से विशाल पैदल मार्च निकाला गया।

यह मार्च डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, बस स्टैंड, नगर पालिका मार्ग एवं छिंदवाड़ा चौक से होते हुए उदय सेलिब्रेशन लॉन पहुंचा।

पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।

सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार एवं आगामी चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुरना एवं नरसिंहपुर जिलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.bbc.com/hindi/india-64950829

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button