सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार के 18 जून 2026 को प्रस्तावित सिवनी आगमन को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उनके स्वागत, अभिनंदन एवं व्यापक संदेशात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय सहित उनके आगमन मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धारना मंडल, बरघाट मंडल एवं करकोटी मंडल क्षेत्र में भी स्वागत कार्यक्रमों की योजना बनाई गई, ताकि संगठन के कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में सहभागी बन सकें।
बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार के आगमन को संगठनात्मक दृष्टि से प्रभावी एवं संदेशात्मक बनाया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सक्रिय भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीतपाल बघेल, प्रमोद पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर, आनंद शर्मा, संतोष नगपुरे, डॉ. अभिजीत चौहान, राजू यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



