मध्यप्रदेशसिवनी

20 जून को सिवनी में प्राकृतिक खेती सेमिनार, पीएम मोदी करेंगे किसानों को संबोधित: प्रदीप राय

19 जून को घंसौर कृषि उपज मंडी में भी आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम, किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त होगी जारी

20 जून को सिवनी में प्राकृतिक खेती सेमिनार, पीएम मोदी करेंगे किसानों को संबोधित: प्रदीप राय

सिवनी यशो :- कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में आगामी 20 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे प्राकृतिक खेती पर विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को लाइव संबोधित करेंगे तथा किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी करेंगे।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि तकनीकों और कम लागत वाली खेती की नवीन पद्धतियों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती आज समय की आवश्यकता है, जिससे किसानों की लागत कम होगी और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि 19 जून को घंसौर कृषि उपज मंडी परिसर में भी प्राकृतिक खेती विषय पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ और तकनीकों की जानकारी देंगे।

प्रदीप राय ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन दोनों सेमिनारों में शामिल होकर प्राकृतिक खेती से जुड़ी नई जानकारियां प्राप्त करें तथा प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ये कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button