Thu, 12 Nov 2026 | 10:56:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ नकली शराब के नेटवर्क पर आबकारी विभाग का शिकंजा, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में कबाड़ दुकानों पर छापेमारी साधु के भेष में छिपा था शैतान! भभूत लगाकर महिला को किया बेहोश, मंगलसूत्र लूटने वाले 6 गिरफ्तार सांसद विवेक बंटी साहू ने राष्ट्रपति को दिया छिंदवाड़ा आने का निमंत्रण पेंच गाइड भर्ती पर अनियमितताओं के आरोप, 17 नवंबर से साक्षात्कार; 16 तक निष्पक्ष जांच की मांग मंडला में 15 नवंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, ‘सिलसिला एवं तलाश-ए-जौहर’ का होगा आयोजन अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव, गोवर्धन पूजन के साथ दीपावली मिलन की रही धूम पिता-पुत्र के हथियार कनेक्शन का खुलासा! देशी पिस्टल लेकर घूम रहा 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पिता की तलाश में पुलिस 15 नवंबर से खुलेंगी पेंच व्यपवर्तन परियोजना की नहरें, 60 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे को मिलेगा पानी नेशनल चैंपियनशिप की दहलीज पर छिंदवाड़ा के दो खिलाड़ी, हर्ष और जिज्ञासा ने चयन ट्रायल में बनाई जगह हर्रई में कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, पति-पत्नी सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा पार्टी का हाथ

विधानसभा सत्र में पेश होगा UCC विधेयक, इसी सत्र में पारित होने की उम्मीद: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 17, 2026 03:14 pm / Post views : 60

विधानसभा सत्र में पेश होगा UCC विधेयक, इसी सत्र में पारित होने की उम्मीद: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शेयर करें:
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार आगामी विधानसभा सत्र में कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषयों पर विधेयक लेकर आ रही है, जिनमें समान नागरिक संहिता (UCC) सबसे महत्वपूर्ण विषयों में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि UCC विधेयक इसी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से समान नागरिक संहिता विधेयक इसी सत्र में पारित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस विषय पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित कर रही है और प्रदेशभर में नागरिकों से सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि UCC को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनपरामर्श बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जहां सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, महिला, युवा एवं विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि अपने सुझाव दे रहे हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर विधेयक का अंतिम प्रारूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों को विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण जैसे विषयों पर समान कानूनी अधिकार उपलब्ध कराना है। इससे महिलाओं के अधिकारों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज में समानता और न्याय की भावना को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने सुझाव देकर जनभागीदारी की इस प्रक्रिया का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के विचारों को महत्व देते हुए व्यापक सहमति के आधार पर आगे बढ़ रही है। प्रदेशभर में UCC को लेकर जनचर्चा और जनमत संग्रह जैसी गतिविधियों के कारण यह विषय राजनीतिक, सामाजिक और कानूनी दृष्टि से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सरकार का दावा है कि प्राप्त सुझावों को समाहित कर तैयार किया गया विधेयक प्रदेश में समान अधिकारों और न्यायपूर्ण व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। [video width="1080" height="1920" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2026/06/VID-20260617-WA0080.mp4"][/video]

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें