छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

किसानों को अब केन में मिलेगा डीजल, किसान मोर्चा की पहल पर सरकार का बड़ा निर्णय

किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उठाया था मुद्दा

केन में डीजल किसानों को राहत : अब केन में मिलेगा डीजल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुए आदेश

Chhindwara 17 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- खरीफ सीजन की बुआई के बीच किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब किसान अपनी आवश्यकतानुसार केन में भी डीजल प्राप्त कर सकेंगे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी ने बताया कि –

किसानों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस विषय पर चर्चा की गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए।

श्री रघुवंशी ने बताया कि पूर्व में डीजल केन में दिए जाने पर लगी रोक के कारण किसानों को ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों को पेट्रोल पंप तक ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़े :-मोहन सरकार का किसान हितैषी फैसला, डीजल वितरण नियमों में बदलाव

विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या अधिक गंभीर थी, जिससे किसानों का समय, श्रम और अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा था।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद विभाग द्वारा सभी तेल कंपनियों को किसानों को निर्धारित नियमों के तहत केन में डीजल उपलब्ध कराने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :-बारिश बनी मुसीबत, मुंगवानी रोड के घरों में घुसा पानी

इस निर्णय से प्रदेश के लाखों किसानों को राहत मिलेगी और कृषि कार्यों में तेजी आएगी।

प्राकृतिक खेती पर होंगे विशेष सेमिनार

संदीप रघुवंशी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 जून तथा 20 जून को विशेष सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों में किसानों को प्राकृतिक खेती, लागत में कमी, भूमि की उर्वरता बढ़ाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़े :- राम राज्य की भावना पर चल रही सरकार, मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर: सीएम डॉ. मोहन यादव

उन्होंने जिले के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इन सेमिनारों में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती भविष्य की आवश्यकता है और इससे किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़े :-20 जून को सिवनी में प्राकृतिक खेती सेमिनार, पीएम मोदी करेंगे किसानों को संबोधित: प्रदीप राय

किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और किसानों के हित सर्वोपरि हैं।

https://www.krishakjagat.org/news/farmers-permitted-to-purchase-diesel-in-cans-and-containers-for-agricultural-work/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button