WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

कांग्रेस की चिकनी चुपड़ी बातो से रहे सावधान – कुलस्ते

विकास और जनकल्याण केवल भाजपा ही कर सकती है, कांग्रेस झूठी है जनता को देती है धोखा

कांग्रेस की चिकनी चुपड़ी बातो से रहे सावधान - कुलस्ते - Seoni News

सिवनी यशो :- कांग्रेस ने जनता का केवल शोषण किया है जनता के कल्याण की इनकी सोच नहीं है । यह झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करते है और हमारी कल्याणकारी सरकार का झूठा दुष्प्रचार करते है । इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है और जनता को पूरी तरह जागरूक रहकर कांग्रेस को नकारने का काम पूरे संकल्प के साथ करना है । आम जनता का हितो और चहुँमुखी विकास को साकार रूप भाजपा की केन्द्र में बैठी श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश में की कल्याणकारी शिवराज सरकार ने दिया है । प्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनायेगी । उक्ताशय की बात केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने केवलारी में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुये कही ।
बुधवार को केवलारी विधानसभा मुख्यालय में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में बड़ी संख्या में अनेक योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे कार्यक्रम में केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश पाल सिंह भाजपा के नेतागण एवं हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

 

कांग्रेस की चिकनी चुपड़ी बातो से रहे सावधान - कुलस्ते - Seoni News
हितग्राही सम्मेलन

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की चिकनी चुपड़ी बातों में मत आना प्रदेश में 18 माह कांग्रेस की सरकार रही है उस समय कांग्रेस ने जो वायदे किये थे उसे पूरा नहीं किया था बल्कि पूरे प्रदेश में लूट खसोट शुरू हो गयी थी । भाजपा की सरकार ने जो आम जनता के कल्याण के लिये योजनाएँ प्रारंभ की थी उसे कमलनाथ ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया था । श्री कुलस्ते ने कमलनाथ शासन में बंद हुई योजनाओं के बारे में बताते हुये कहा कि मुख्यमंत्री कल्या विवाह, संबल योजना, तीर्थ दर्शन जैसी योजनाएँ बंद कर दी गयी थी । किसानों से कर्ज माफी के नाम पर वोट लेने वाले कमलनाथ ने किसानों को लाल पीले कागज में उलझा दिया था पर कर्ज माफ नहीं किया उल्टे किसानों को डिफाल्टर बना दिया । श्री कुलस्ते ने कहा कांग्रेेस सत्ता में आकर लूट खसोट करना चाहते परंतु भाजपा सत्ता आती है आम जनता के हितों एवं विकास के काम करती है । श्री कुलस्ते ने कहा कि अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को लाभ भाजपा की सरकारें पहुँचा रही है ऐसा कोई परिवार नहीं है जिसे किसी न किसी योजना का लाभ न मिल रहा हो । श्री कुलस्ते ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के एक एक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के जितने मकान बनाये गये है । उतने मकान कांग्रेस के 70 साल के शासन में नहीं बने । क्षेत्र में चमचमाती सड़के, घर पेयजल, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं का ऐतिहासिक विकास भाजपा की सरकार ने किया है । श्री कुलस्ते ने कहा कि केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह इस क्षेत्र के विकास के लिये बेहतर काम कर रहे है उनके प्रयासों से बहुत बड़े बड़े काम हो रहे है ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर एवं जयदीप सिंह चौहान, केवलारी नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बघेल, जनपद अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवीसिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया, भाजपा के नेता और विधानसभा क्षेत्र के अन्य मंडलों के अध्यक्ष परिषद के उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

कांग्रेस ने केवल जनता से वोट लिये परंतु विकास और जनता के कष्टों की कोई चिंता नहीं की – पाल

कांग्रेस की चिकनी चुपड़ी बातो से रहे सावधान - कुलस्ते - Seoni News

इस अवसर पर केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने अपने संबंोधन में कहा कि केवलारी विधानसभा में लगातार कां्रग्रेस के विधायक रहे इन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कितना विकास किया और भाजपा ने पाँच वर्ष में कितना विकास किया यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है भाजपा की सरकारे विकास और जनकल्याण के भाव से काम करती है । कांग्रेस यहाँ की जनता से केवल वोट लेती रही और सत्ता हासिल की परंतु क्षेत्र के विकास के प्रति और आम जनता के कष्टों को दूर करने में उदासीन रही । आम जनता से निरंतर संवाद और उनकी भावना के अनुरूप काम करती है । श्री पाल ने कहा कि मैने विधायक बनने के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मिलकर हर विकास के काम कराने का प्रयास किया है किसानों और गरीबों के हितों में काम करने के लिये हम संकल्पित भाव से काम कर रहे है । श्री पाल ने लाड़ली बहना योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी महत्वाकांक्षी योजना बताते हुये कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी माताओं बहनों के प्रति बेहद उदार भाव से काम करते है उनकी चिंता करते है आने वाले समय में और अधिक सुविधाएँ भी भाजपा ही देगी कांग्रेस से उम्मीद करना अपने साथ केवल धोखा करना है । श्री पाल ने कहा कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएँ और सिचाई के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है । आने वाले समय में कृषि से संबंधित उद्योग क्षेत्रीय किसान प्रारंभ करें इसके लिये सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और इन उद्योगों से हमारे नवजवानों को बेहतर रोजगार प्राप्त हो यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है इसके लिये सरकार युवाओं के कौशल में निखार लाने के लिये सीखो और कमाओ योजना प्रारंभ कर रही है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!