छींदा पुलिस की ईमानदारी से लौटी मुस्कान, गुम हुआ मोबाइल असली मालिक को सौंपा
ईमानदार ग्रामीण बब्बूलाल पन्द्रे ने लौटाया मोबाइल, पुलिस ने किया सम्मानित
छींदा पुलिस मोबाइल वापस, ईमानदार ग्रामीण बब्बूलाल पन्द्रे का किया सम्मान
Seoni 26 June 2026
सिवनी /छींदा यशो:- सिवनी जिले की छींदा पुलिस ने ईमानदारी और जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुम हुआ मोबाइल उसके वास्तविक मालिक को वापस दिलाया। इस कार्य में ईमानदारी दिखाने वाले ग्रामीण का पुलिस ने सम्मान भी किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 को ग्राम बबरिया निवासी मंगलूप्रसाद झारिया ने चौकी छींदा में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनका ओप्पो कंपनी का मोबाइल छींदा से लगभग एक किलोमीटर पीछे बबरिया रोड स्थित स्पीड ब्रेकर के पास कहीं गिर गया है। काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला।
यह भी पढ़े :- 1500 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द
लगभग दो माह बाद 26 जून 2026 को ग्राम छींदा निवासी संजू पन्द्रे चौकी पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके पिता बब्बूलाल पन्द्रे को यह मोबाइल मिला था। ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उन्होंने मोबाइल पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने मोबाइल की तस्दीक कर उसे उसके वास्तविक मालिक मंगलूप्रसाद झारिया को सुपुर्द कर दिया। इस दौरान ईमानदारी का परिचय देने वाले बब्बूलाल पन्द्रे को पुलिस द्वारा धन्यवाद देकर सम्मानित भी किया गया।
यह भी पढ़े :-सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना के नाम पर रखने का किया ऐलान
इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद भारद्वाज एवं छींदा चौकी के समस्त पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
https://www.constellation.com/energy-101/report-a-power-outage.html



