मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार का नतीजा है नीट पेपर लीक: कांग्रेस

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा— युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Chhindwara 26 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- राजीव भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश की परीक्षा प्रणाली भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की शिकार हो गई है तथा युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- विकास और जनकल्याण का मुकाबला नहीं कर पा रही कांग्रेस, इसलिए फैला रही झूठ और भ्रम : भाजपा

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि भाजपा सरकार की पहचान अब पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से होने लगी है। उनका आरोप था कि लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन परीक्षा प्रणाली में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार उनके सपनों को तोड़ देता है।

यह भी पढ़े :-सीएम डॉ. मोहन यादव ने 33.92 लाख हितग्राहियों के खातों में ₹203.56 करोड़ किए ट्रांसफर, बोले- बुजुर्गों और असहायों का सम्मान हमारा धर्म

उन्होंने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में सामने आई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।

पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि एक सामान्य परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग पर वर्षों की जमा-पूंजी खर्च करता है। ऐसे में जब पेपर लीक और धांधली जैसी खबरें सामने आती हैं तो विद्यार्थियों और अभिभावकों का मनोबल टूट जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के दुष्परिणाम समाज के सामने लगातार आ रहे हैं।

यह भी पढ़े :-सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत छपारा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नीट परीक्षा में सामने आए कथित घोटाले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़े :-विकास और जनकल्याण का मुकाबला नहीं कर पा रही कांग्रेस, इसलिए फैला रही झूठ और भ्रम : भाजपा

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और परीक्षा प्रणाली की पवित्रता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, जिस पर गंभीर प्रश्न खड़े हुए हैं।

नोट: यह समाचार कांग्रेस नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ता में लगाए गए आरोपों और दिए गए बयानों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े :-https://x.com/INCMP/status/1929379949149925709?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button