आज बालाघाट में भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी करेंगे मार्गदर्शन
जिला प्रभारी अभिलाष मिश्रा रहेंगे मौजूद, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म और संगठन विस्तार पर होगी समीक्षा
बालाघाट भाजपा बैठक: डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी आज करेंगे मार्गदर्शन
Balaghat 11 July 2026
बालाघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के आह्वान पर भाजपा की नियमित संगठनात्मक गतिविधियों के तहत आज बालाघाट जिला भाजपा की मासिक बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रहकर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं जिला प्रभारी अभिलाष मिश्रा भी संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे।
यह भी पढ़े :- सिवनी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं निशा नाग, संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक सुबह 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय में होगी।
बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के जिला संयोजक शामिल होंगे।
यह भी पढ़े :-भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी आज छिंदवाड़ा में, जिला बैठक और मंडल प्रवास से संगठन को देंगे नई दिशा
जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने वाला दल है। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर ने बताया कि बैठक में 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।
यह भी पढ़े :-सरदार सरोवर पर ऐतिहासिक समझौता, मध्यप्रदेश को बड़ी राहत; 1500 करोड़ की जगह अब केवल 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान
इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की प्रगति, मंडल विस्तार, शक्ति केंद्रों की टोली गठन, बूथ समितियों की सक्रियता, ‘मन की बात’ कार्यक्रम की समीक्षा, पिछली मासिक बैठक के निर्णयों की प्रगति तथा अन्य संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।
यह भी पढ़े :- भाजपा की शक्ति बूथ स्तर का मजबूत संगठन, हर कार्यकर्ता को डिजिटल प्रशिक्षण देना हमारी जिम्मेदारी : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी
बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।



