मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 271 आवेदन पहुंचे; आवास, पेंशन, पट्टा और राजस्व मामलों की रही भरमार

सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह व अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश

सिवनी जनसुनवाई: 271 आवेदन पहुंचे, आवास, पेंशन, पट्टा और किसान सम्मान निधि की शिकायतें प्रमुख

Seoni 14 July 2026
सिवनी यशो:- जिले में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में इस सप्ताह विभिन्न विभागों से संबंधित 271 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, भूमि पट्टा, राजस्व अभिलेख, राशन पर्ची, किसान सम्मान निधि, अतिक्रमण, सड़क और नाली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

सिवनी जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनते हुए
सिवनी कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनते अधिकारी।

यह भी पढ़े :- सिवनी में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के दिए टिप्स, हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

]अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इन प्रमुख समस्याओं को लेकर पहुंचे आवेदक

जनसुनवाई में केवलारी तहसील के अंबेडकर वार्ड निवासी हरवंश सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी कराने, बरघाट के प्रदीप कुमार भालेकर ने पेंशन राशि दिलाने तथा सिवनी के ग्राम कारीरात निवासी राम यादव ने खाद्यान्न पर्ची बनवाने के लिए आवेदन दिया।

इसी प्रकार कुरई के शिवकुमार भलावी और सिवनी के जमादार तुमराम ने भूमि पट्टा, लखनादौन के बिसई परते ने सागौन के पेड़ काटने की अनुमति, मारबोड़ी निवासी छोटेलाल राजपूत ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा छपारा के मेहताप सिंह राजपूत ने राशन पर्ची बनाने की मांग रखी।

सिवनी जिला स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा आमजन की समस्याएं सुनते हुए
सिवनी कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनते अधिकारी।

यह भी पढ़े :- सिवनी में छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के दिए टिप्स, हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी

इसके अलावा कुरई के लोटन सिंह ने राजस्व अभिलेख में सुधार, लखनादौन के महेश कुमार अहिरवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, केवलारी के गोविंद राव ने राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त कराने ।

महामाया वार्ड निवासी पोषन बघेल ने नाली निर्माण, हिनोतिया के राजेंद्र ठाकुर ने नया आधार कार्ड, रजोला निवासी मेहलो बाई सलामें ने खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता तथा पतरई निवासी रंजीत उइके ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े :- 

जिला प्रशासन ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

https://www.facebook.com/share/v/14qAYbfHphv/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button