जनसुनवाई में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
अमरनाथ यात्रा से लौटने पर हुआ आत्मीय स्वागत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा नाग ने की शिष्टाचार भेंट
सिवनी: विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अमरनाथ यात्रा से लौटने पर हुआ स्वागत
Seoni 14 July 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने मंगलवार को बारापत्थर स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और दूर-दराज से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुबह 11 बजे से शुरू हुई जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़े :- कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ मंजूर, सिंचाई, शहरी विकास और मूंग खरीदी को मिली बड़ी राहत
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनता की सेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी शिकायत के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

अमरनाथ यात्रा से लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
जनसुनवाई के बाद श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पवित्र अमरनाथ यात्रा पूरी कर लौटे विधायक दिनेश राय मुनमुन का कार्यालय परिसर में गणमान्य नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।
उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं मालाओं से सम्मानित करते हुए सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े :- सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ बढ़ रहा असंतोष? विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता उठा रही सवाल
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा नाग ने की शिष्टाचार भेंट
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा नाग ने भी विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक दिनेश राय मुनमुन से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने श्रीमती निशा नाग को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और महिलाओं के हितों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।



