मध्यप्रदेशदेश विदेश

भोपाल में गूंजी भारत माता की जय: सीएम मोहन ने प्रदेश की बड़ी तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी, 2027 होगा युवा वर्ष

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 2027 युवा वर्ष घोषित

भोपाल यशो :- 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। कोलार क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों युवा तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। चारों ओर लहराते तिरंगे, देशभक्ति के गीत और भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

CM Mohan Yadav flags off Tiranga Yatra in Bhopal
भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 2027 युवा वर्ष घोषित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त को डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं तिरंगा लहराकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री का सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को दुलार किया, लोगों के साथ सेल्फी ली और कुछ देर वाहन से उतरकर पैदल भी जनता के बीच चले।

2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सामर्थ्य को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में से एक है। 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

CM Mohan Yadav flags off Tiranga Yatra in Bhopal
भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 2027 युवा वर्ष घोषित

नभ, जल और थल में शान से लहरा रहा तिरंगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज देशभर में नभ, जल और थल—हर क्षेत्र में तिरंगा शान से लहरा रहा है। तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब देशभक्ति की नई ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति और सामर्थ्य को आज पूरी दुनिया देख रही है और वैश्विक मंच पर देश का गौरव लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 2025 को निवेश वर्ष के रूप में मनाया गया, जिससे आजीविका के नए अवसरों का मार्ग आसान हुआ। वहीं किसान कल्याण वर्ष में सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। अब 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का संकल्प लिया जाएगा।

पुष्प वर्षा से हुआ तिरंगा यात्रा का स्वागत

तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था द्वारा किया गया। यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

यात्रा में बाइकर्स के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल हुईं। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने तिरंगा लहराकर यात्रा का अभिवादन किया। कई बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए।

पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता की जय के नारों से भोपाल गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राजधानी में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!