Sun, 22 Nov 2026 | 10:55:34 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

सिवनी में अखंड भारत संकल्प दिवस: भैरवगंज स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 14, 2026 06:21 pm / Post views : 87

सिवनी में अखंड भारत संकल्प दिवस: भैरवगंज स्कूल में गूंजा राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक विरासत का दिया संदेश
शेयर करें:
अखंड भारत संकल्प दिवस: सिवनी के भैरवगंज स्कूल में राष्ट्रभाव का संदेश
Seoni 14 August 2026 सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरवगंज सिवनी में शुक्रवार 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस श्रद्धा, गौरव और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आचार्य परिवार ने अखंड भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के भाव को स्मरण किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिवनी के जिला संपर्क प्रमुख विनोद जी राहंगडाले रहे, जबकि अध्यक्षता विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नितिन चौधरी ने की। विद्यालय की मेधावी छात्रा नित्या बघेल के पिता सुरेंद्र बघेल भी मंचासीन रहे।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ किया गया। इसके पश्चात आध्यात्मिक एवं नैतिक वातावरण में मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों और उपस्थितजनों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

अखंड भारत की सांस्कृतिक विरासत पर दिया संदेश

मुख्य वक्ता विनोद जी राहंगडाले ने ‘अखंड भारत की संकल्पना’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सांस्कृतिक प्रभाव प्राचीन काल से ही व्यापक रहा है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की विरासत केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसका प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों तक विस्तृत रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली अतीत, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को स्मरण करते हुए ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जो अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और गौरव को विश्व के सामने स्थापित करे।

विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव जागृत करने का प्रयास

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय एकता के महत्व से परिचित कराया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने देश की गौरवशाली परंपराओं को जानने, समझने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्याख्याता कृष्ण मुरारी दुबे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में भैया-बहन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
बंडोल में गूंजा तिरंगा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा सिवनी नगर पालिका में कौन बचा रहा है दागी CMO को? EOW FIR के बाद भी कुर्सी बरकरार, सक्षम अधिकारी को प्रभार क्यों नहीं? पाल-गड़रिया समाज के लिए CM मोहन का बड़ा ऐलान: जल्द बनेगा बोर्ड, बोले- समाज को मिलेगा समुचित प्रतिनिधित्व कुरीतियों के खिलाफ खुद से शुरू करनी होगी पहल, वंदे मातरम् बेटी महोत्सव में गूंजा सामाजिक चेतना का संदेश https://vskbharat.com/14-%

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें