सिवनी जिला टॉपर वंशिका जैन को CM मोहन यादव ने किया सम्मानित, 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिली
मिशन स्कूल छपारा की छात्रा ने 12वीं वाणिज्य संकाय में जिले में हासिल किया प्रथम स्थान, CA बनने की तैयारी
सिवनी जिला टॉपर वंशिका जैन को CM मोहन यादव ने किया सम्मानित, मिली 25 हजार की राशि
Seoni 01 September 2026
सिवनी / छपारा यशो:-। मिशन स्कूल छपारा (अंग्रेजी माध्यम) की होनहार छात्रा कुमारी वंशिका जैन, पिता स्वदेश जैन ने कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय सत्र 2025-26 में सिवनी जिले में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय, परिवार और छपारा नगर का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर मध्यप्रदेश शासन की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि के लिए चयन किया गया।
विशेष बात यह है कि इस योजना के तहत सिवनी जिले से केवल दो विद्यार्थियों का चयन किया गया था।
मुख्यमंत्री ने मंच पर किया सम्मानित
वंशिका जैन की उपलब्धि के सम्मान में 1 सितंबर 2026 को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वंशिका जैन को सम्मानित किया।
इस अवसर पर वंशिका के साथ मिशन स्कूल छपारा की ओर से वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती आयलिन कुमार भी मौजूद रहीं।
135 साल पुरानी शैक्षणिक परंपरा में जुड़ा नया अध्याय
वंशिका जैन की सफलता को मिशन स्कूल छपारा की करीब 135 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय लंबे समय से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए कार्य करता रहा है।
विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर अनेक विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों तक पहुंचे हैं और अपनी प्रतिभा एवं सेवाओं से विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पहले सना अंजुम ने प्रदेश में हासिल किया था पहला स्थान
मिशन स्कूल छपारा की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय कुमारी सना अंजुम का भी है। उन्होंने कक्षा 12वीं जीव विज्ञान में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित हुई थीं।
इसके बाद सना अंजुम ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर MBBS में प्रवेश प्राप्त किया और वर्तमान में चिकित्सा शिक्षा हासिल कर रही हैं।
अब वंशिका जैन की सफलता ने विद्यालय की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।
सिवनी जिला टॉपर वंशिका जैन – CA बनने का लक्ष्य
वर्तमान में सिवनी जिला टॉपर वंशिका जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की तैयारी कर रही हैं। उनकी शैक्षणिक प्रतिभा, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को देखते हुए विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वंशिका की सफलता पर संस्था के डायरेक्टर माइकल जॉन, हिंदी माध्यम के प्राचार्य संजय मसीह, अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य प्रदीप कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़े :-12वीं के साथ किसी ने NEET तो किसी ने JEE Main किया क्रैक, प्रतिभाओं से प्रभावित हुए CM मोहन यादव
फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव से तालाब की लीज, पूर्व सचिव को 7 साल और ठेकेदार को 5 साल की सजा
“स्वर्ग कहीं और नहीं, वन सेवा में ही पा लिया” 39 साल बाद गोपाल सिंह ने ली सेवानिवृत्ति



