धर्मबालाघाटमध्यप्रदेश

जरेरा में गूंजेगा जय श्री राधे-कृष्ण का जयघोष, जन्माष्टमी पर नवनिर्मित मंदिर में होगी प्राण-प्रतिष्ठा

3 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा, 4 सितंबर को पंचाभिषेक के बाद होगी श्री राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा; महाप्रसादी और भंडारे का आयोजन

जरेरा जन्माष्टमी पर होगा भव्य आयोजन, नवनिर्मित मंदिर में राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा

Balaghat 31 August 2026
बालाघाट यशो:-  जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम जरेरा में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विशेष धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम के वार्ड क्रमांक 4 में मां दुर्गा पंडाल प्रांगण के समीप नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा।

सार्वजनिक समाज संगठन के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

3 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा

आयोजन की शुरुआत 3 सितंबर, गुरुवार को सुबह 9 बजे भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ होगी। श्रद्धालु कलश धारण कर ग्राम का भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा के माध्यम से पूरे गांव में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कलश एवं शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगी प्राण-प्रतिष्ठा

4 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे नवनिर्मित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का मुख्य कार्यक्रम होगा। इस दौरान पंचाभिषेक, श्री राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, मूर्ति पूजन सहित विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।

यह धार्मिक अनुष्ठान पं. सुदर्शन उपाध्याय ‘चिनी’, परसवाड़ा के शुभ हस्ते वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा।

महाप्रसादी और भंडारे में जुटेंगे श्रद्धालु

प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजन-अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों एवं ग्रामीणजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

ग्रामीणों में उत्साह, आयोजन को सफल बनाने की अपील

नवनिर्मित मंदिर में श्री राधा-कृष्ण प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह है। मंदिर निर्माण, प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आयोजन समिति ने आभार व्यक्त किया है।

समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

धार्मिक आयोजन से संबंधित जानकारी एवं सहयोग के लिए आयोजन समिति के सदस्य अभिलाष ‘मिंटी’ यादव – 9407825387, मंगल यादव – 940677985 एवं विकास यादव से संपर्क किया जा सकता है।

जय श्री राधे-कृष्ण!

यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

काम में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, छपारा तहसीलदार और भू-संसाधन प्रबंधन विभाग को नोटिस

गांव से अनुभाग तक हर मंगलवार जनसुनवाई, अब अफसरों तक पहुंचेगी जनता की आवाज

सिवनी को 9.82 करोड़ की दो सड़कों की सौगात, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जताया आभार

https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/moradabad/video-huge-crowd-of-devotees-gathered-at-radha-krishna-temple-on-janmashtami-2025-08-17

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button