सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन की जनसुनवाई, जमुनिया-बिहीरिया मार्ग की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने जताया आभार
अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
सिवनी में विधायक दिनेश राय मुनमुन की जनसुनवाई, ग्रामीणों ने मार्ग स्वीकृति पर जताया आभार
Seoni 01 September 2026
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंगलवार को बारापत्थर स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। सुबह 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन विधायक के समक्ष प्रस्तुत किए।

विधायक ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा मुख्य ध्येय है और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
जमुनिया-बिहीरिया मार्ग की स्वीकृति पर जताया आभार
जनसुनवाई के दौरान ग्राम जमुनिया-बिहीरिया के ग्रामीणों ने विधायक दिनेश राय मुनमुन से मुलाकात कर एनएच-44 से ग्राम जमुनिया-बिहीरिया मार्ग की स्वीकृति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने मार्ग स्वीकृति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विधायक का आभार जताया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर रामजी चंद्रवंशी, अध्यक्ष भाजपा मंडल करकोटी, सुनील बघेल, पूर्व अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल, अशोक बघेल, श्यामलाल जंघेला, जयनाथ सिंह बघेल, संतोष चंद्रवंशी, हरी चंद्रवंशी, जगदीश बोरकर उपसरपंच, सुजीत बघेल, जयपाल बघेल, भुनेश्वर पटेल, वयासनी चंद्रवंशी, जगदीश बघेल, शिवकुमार जंघेला, विनय चंद्रवंशी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!
जंगल में बाघ, गांव में खौफ! महू में टाइगर का वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप
देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और कार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मथुरा-वृंदावन की भक्ति में रंगे 196 श्रद्धालु, तीर्थ दर्शन के लिए हुए रवाना
https://www.myneta.info/MadhyaPradesh2023/candidate.php?candidate_id=91



