मंडलामध्यप्रदेश

महुआ से जहरीली शराब बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 4720 किलो लाहन मौके पर नष्ट

बरबसपुर और रामबाग कछार में दबिश, 15 लीटर कच्ची शराब जब्त

मंडला में अवैध शराब पर कार्रवाई, 4720 किलो महुआ लाहन नष्ट

मंडला यशो :- जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखते हुए पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

मंडला में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
मंडला में अवैध शराब पर कार्रवाई, 4720 किलो महुआ लाहन नष्ट

इसी क्रम में 10 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 4 हजार 720 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया। वहीं 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

बरबसपुर में 4 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट

थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरबसपुर क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध रेड कार्रवाई की। पुलिस टीम ने तालाब के समीप झाड़ियों तथा नदी के बीच स्थित स्थान की जांच की।

जांच के दौरान मौके पर करीब 300 से 400 डिब्बों में लगभग 4 हजार किलोग्राम महुआ लाहन पाया गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाहन को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया।

महाराजपुर में 15 लीटर कच्ची शराब जब्त

इसी प्रकार थाना महाराजपुर पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम रामबाग कछार टोला, नर्मदा नदी के किनारे कार्रवाई की। पुलिस ने यहां दो अवैध शराब निर्माण अड्डों पर दबिश देकर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 72 प्लास्टिक डिब्बों में करीब 720 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।

पुलिस ने कच्ची शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की। वहीं महुआ लाहन के साथ शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन, चूल्हे और अन्य सामग्री को भी मौके पर नष्ट किया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी कोतवाली शफीक खान, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उपनिरीक्षक नागेन्द्र पटेल, उपनिरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर, उपनिरीक्षक रूपराम झारिया, सहायक उपनिरीक्षक नीरज मिश्रा सहित संबंधित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:-

कक्काजी के बयान पर विधायक भड़के, कहा- मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं!

“नगरपालिका में फिर बवाल, अपनों ने ही खोली पोल!” अमृत 2.0 के कामों पर शिकायत से हड़कंप

ईको विकास समिति मिर्चीवाड़ी को WWF-India–PKF ‘वन्य प्राणी मित्र’ पुरस्कार

सीएम डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से संवाद, बोले- कोई भी बच्चा पीछे न रहे

https://www.facebook.com/share/p/19VQV1BBEg/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button