सिवनी यशो: – प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बुधवार 28 जून को सायं 6 बजे मोती लाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में ग्राम रोजगार सहायक सम्मेलन को संबोधित करेंगे इस संबंध में रोजगार सहायक महासंघ के जिला अध्यक्ष रूपेश शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि रोजगार सहायक महसंघ के द्वारा गत 13 मार्च से अपनी मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन प्रदेश स्तरीय कलम बंद हडताल की जा रही थी जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने हस्तक्षेप करते हुये पिछले दिनों प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा कर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से हडताली रोजगार सहायको को आश्वस्त किया था कि रोजगार सहायको की मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक शीघ्र विचार करेगी और आज उसी संबंध में रोजगार सहायको का सम्मेलन प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने सम्मेलन आहूत किया है और रोजगार सहायको की दयनीय स्थिती पर विचार करते हुये उनके हित में अहम घोषणाएँ करने की पूरी संभावना है । महासंघ के जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने 13 मार्च से हड़ताल प्रारंभ की थी और मुख्यमंत्री जी के केवलारी आगमन पर महासंघ ने ज्ञापन भी दिया था इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री चौहान को दूरभाषा पर रोजगार सहायको की मांगो से अवगत कराया एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा तथा प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार से भेंट कराकर आश्वस्त किया था कि सरकार उनकी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी इस आश्वासन के पश्चात हम सभी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थागित कर दी थी और भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे की मध्यस्थता के परिणाम है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोजगार सहायकों का सम्मेलन आहूत किया गया है जिसके बेहतर परिणाम आयेगें । रोजगार सहायक महासंघ के अध्यक्ष श्री शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दुबे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये रोजगार सहायको के साथ भाजपा सम्मेलन में शामिल होने प्रस्थान किया है ।





