WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बाढ़ में फंसे व्यक्ति को निकालने सीएम ने पहुँचाय हेलीकाप्टर

विधायक राकेश पाल सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
जलाशय के समीप टापू में फंसे 01 महिला सहित 05 लोग
उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट खरपडिय़ा ग्राम का मामला
हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाले गए सभी लोग

केवलारी यशो:- सिवनी जिला इन दिनों हाई अलर्ट पर हे 2 दिनों की भरी बारिश के चलते वैनगंगा नदी बाढ़ में है। जिसके चलते केवलारी तहसील के उगली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रुमाल के घाट खरपडिय़ा सप्तधारा के समीप जानवर चराने के लिए बुधवार की सुबह एक महिला व चार पुरुष गए हुए थे लोग नदी के बीच में टापू में फंस गए थे। जिसके बाद सूचना मिलने पर केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर हेलीकाप्टर से सभी को सुरक्षित निकालने हेतु निवेदन किया जिसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्रालय से बात कर हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया जिसके बाद एक व्यक्ति जो गंभीर रूप से नदी के बीच में फंसा हुआ था। उसे तुरंत हेलीकाप्टर से रेस्क्यू कर निकाल लिया गया। जिसे देखने आसपास के गावों से हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए और लोग विधायक राकेश पाल सिंह के प्रयास के लिए नारे लगाने।वहीं 4 लोग टापू में सुरक्षित हैं जिन्हे एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला ।
इस पुरे रेस्क्यू ऑपरेशन में खास बात यह रही की सुबह से ही विधायक राकेश पाल सिंह प्रभारी कलेक्टर निधि राजपूत और अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कराया। जिसमे एक व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर स्वास्थ जांच हेतु भेज दिया गया। साथ ही अन्य 4 लोगों जिनमे एक महिला और एक वयस्क युवक को जल्द ही एसडीआरएफ टीम के द्वारा निकालने का आश्वासन दिया गया है

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!