मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

महिला थाना द्वारा विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान

बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित स्लम क्षेत्रों में किया जनजागरण

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस: छिंदवाड़ा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लोगों को किया सचेत

Chhindwara 30 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- विश्व मानव तस्करी एवं दुरव्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा पुलिस ने जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने स्लम क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के प्रति जागरूक किया।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान के दौरान आम नागरिकों को बताया कि मानव तस्करी महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे गंभीर अपराधों में से एक है। इसके माध्यम से लोगों को झांसा देकर या जबरन शोषण, बंधुआ मजदूरी, अवैध गतिविधियों एवं यौन शोषण जैसे अपराधों में धकेला जाता है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को मानव तस्करी के सामान्य तरीकों, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि या किसी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती किए जाने की आशंका हो तो तत्काल डायल-112 पर सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता संबंधी पम्पलेट भी लगाए गए और लोगों को मानव तस्करी के खिलाफ सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे, ताकि समाज में इस अपराध के प्रति जागरूकता बढ़े और मानव तस्करी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button