छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

प्रधानमंत्री मोदी ने पाँच लाख तक मुफ्त उपचार के लिये दिया है आयुष्मान कार्ड- ज्ञानचंद सनोडिया

सिवनी 02 जुलाई 2023
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने शनिवार को सी बी रमन वार्ड के केवटी वार्ड की आंगनबाड़ी केन्द्र में पहँुचकर पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड वितरण किये ।
आयुष्मान कार्ड वितरण करते हुये भारतीय जनता पार्टी के नेता और परिषद में नेता प्रतिपक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने हितग्राहियों को समझाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के स्वास्थ्य लाभ के लिये यह योजना प्रारंभ की है और यह निर्धारित किया है कि उन्हें कुछ गंभीर बीमारियों के समय उनके उपचार में कोई परेशानी न आये इस आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पाँच लाख रूपये तक देश के चिन्हित अस्पतालों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का मुफ्त इलाज संभव हो गया है । आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को ऐसी बीमारियों के समय अपनी पूरी जमा पूंजी, लगाना पड़ता था अपनी संपत्ति बेचना पड़ता था, कर्ज लेना पड़ता था और अनेक व्यक्तियों को आर्थिक परेशानियों के कारण उपचार से भी वंचित रहना पड़ता था और प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहायता कोष से मदद के लिये भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था और इलाज के आभाव में कई व्यक्ति असहनीय कष्ट झेलते हुये दुनिया से अलविदा हो जाते थे।
इन्ही सारी कठिनाईयों को ध्यान में रखते हुये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आयुष्मान योजना का तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार को आयुषमान कार्ड उपलब्ध कराकर यह सुनिश्चित कर दिया है कि यदि वे दुर्भाग्यवस गंभीर बीमारियों से ग्रस्ति हो जाये तो उन्हें शासन द्वारा निर्धारित चिकित्सालयों में कार्ड के माध्यम से पाँच लाख रूपये तक मुफ्त इलाज प्राप्त हो सके ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button