सिवनी यशों:- 1 जुलाई को शहडोल जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में करेंगे 1 करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसी परिपेक्ष्य में सांसद ढालसिंग बिसेन, विधायक सिवनी दिनेश राय के मुख्य आतिथ्य में जिलास्तरीय कार्यक्रम जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जीएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में, आलोक दुबे, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी सुश्री मेघा शर्मा, सीएमएचओ डॉ राजेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ विनोद नावकर, डॉ पी सूर्य, डॉ दीपक अग्निहोत्री सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड लाभार्थी, महिलाएं एवं किशोरियों की उपस्थिति रही।
सांसद ढालसिंह बिसेन एवं विधायक श्री दिनेश राय द्वारा सिकल सेल एनीमिया बीमारी, बीमारी होने के कारण एवं इससे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आमजनों से सिकल सेल एनीमिया बीमारी से सजग रहने की बात कही गई तथा एनीमिया उन्मूलन अभियान से जुड़ कर इस गंभीर बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों, खासकर महिलाओं किशोरियो को एनीमिया बीमारी से मुक्ति दिलाने एवं उन्हें शसक्त करने हेतु किए जा रहे कार्यों सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों द्वारा शहडोल में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लाईव प्रसारण से जुड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल श्री मांगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उद्बोधन को देखा व सुना गया। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं, किशोरियों को सिकल सेल काउंसलिंग कार्ड एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को पीवीसी कार्ड का वितरण किया गया।




