सिवनीमध्यप्रदेश

7 अक्टूबर को सिवनी में निकलेगी भव्य सेवा संकल्प ज्योति यात्रा

पीएम मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल पर आभार, मशाल ज्योति के साथ निकलेगी यात्रा; कुलस्ते, दिनेश राय मुनमुन और कमल मर्सकोले होंगे शामिल

07 अक्टूबर को सिवनी में सेवा ज्योति यात्रा, पीएम मोदी के 25 वर्ष जनसेवा पर भव्य आयोजन

सिवनी यशो :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिवनी जिले में 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के पश्चात राजतिलक लॉन से सेवा संकल्प ज्योति यात्रा प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः राजतिलक लॉन पहुंचेगी।

कार्यक्रम भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में तथा कार्यक्रम जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

कुलस्ते, दिनेश राय मुनमुन और कमल मर्सकोले रहेंगे उपस्थित

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सिवनी विधानसभा क्षेत्र विधायक दिनेश राय मुनमुन तथा बरघाट विधायक कमल मर्सकोले सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे।

मशाल ज्योति के साथ निकलेगी यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के पश्चात राजतिलक लॉन से सेवा संकल्प ज्योति यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का निर्धारित मार्ग:

राजतिलक लॉन → पॉलिटेक्निक कॉलेज → बाहुबली चौक → एसबीआई → सिंधिया चौक → कचहरी चौक → अंबेडकर प्रतिमा → होंडा एजेंसी → लाइफ हॉस्पिटल → राजतिलक लॉन।

इस दौरान कार्यकर्ता एवं सहभागी मशाल ज्योति के साथ सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे।

2047 के विकसित भारत का संकल्प होगा मुख्य संदेश

भाजपा नेताओं के अनुसार सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

जिले के विभिन्न मंडलों से कार्यकर्ता और आमजन सेवा ज्योति के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। राजतिलक लॉन में प्रातः 9 बजे एकत्रीकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का आयोजन होगा।

यात्रा के समापन पर होगी ‘विकसित भारत सभा’

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निर्धारित मार्ग से भ्रमण करने के बाद पुनः राजतिलक लॉन पहुंचेगी। यहां यात्रा का समापन होगा तथा मुख्य अतिथि की उपस्थिति में ‘विकसित भारत सभा’ का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं कार्यक्रम संयोजक गजानंद पंचेश्वर ने विधानसभा स्तर पर वर्चुअल बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल एवं बूथ कार्यकर्ताओं तथा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़े :-

अब पेड़ बचाकर बनेगा सामुदायिक भवन

7 अक्टूबर को सिवनी में निकलेगी भव्य सेवा संकल्प ज्योति यात्रा

वीरांगना रानी दुर्गावती को कांग्रेसजनों ने किया शत्-शत् नमन

सरकारी जमीन बेचने के आरोपों के बावजूद महेश माधवानी पर कार्रवाई क्यों नहीं?

https://www.jagran.com/rajasthan/udaipur-two-students-killed-in-roadways-bus-accident-on-banswaraudaipur-road-40395523.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!