छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

वीरांगना रानी दुर्गावती को कांग्रेसजनों ने किया शत्-शत् नमन

राजीव भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, उनके शौर्य और बलिदान को किया याद

रानी दुर्गावती को कांग्रेसजनों ने किया शत्-शत् नमन, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Chhindwara, 05 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- अमर बलिदानी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती वर्ष के अवसर पर जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने वीरांगना रानी दुर्गावती के पराक्रम, साहस, स्वाभिमान और जनसेवा को स्मरण करते हुए उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शत्-शत् नमन किया।

कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस परिवार के सदस्य रानी दुर्गावती चौक पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान ‘वीरांगना रानी दुर्गावती अमर रहें’ के नारे भी लगाए गए।

अदम्य साहस और स्वाभिमान की प्रतीक थीं रानी दुर्गावती

राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के अशोक उइके ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती अदम्य साहस, स्वाभिमान और अद्वितीय पराक्रम की प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने अपने राज्य और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा मुगल सत्ता के सामने झुकना स्वीकार नहीं किया।

उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 52 गढ़ों की रानी के रूप में प्रसिद्ध रानी दुर्गावती ने अपने जीवन में साहस और स्वाभिमान का परिचय दिया। उनके संघर्ष से जुड़े सिंगौरगढ़ किले का इतिहास भी उनके शौर्य की गाथा को सामने लाता है।

अशोक उइके ने वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर कमलनाथ, नकुलनाथ सहित समस्त कांग्रेस परिवार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

रानी दुर्गावती चौक पर किया माल्यार्पण

जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने रानी दुर्गावती चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों को रानी दुर्गावती की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन और संघर्ष को याद किया।

कार्यक्रम में पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले, परासिया विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो सहित कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दशरथ उइके, वीडी भारती, शिवकुमार सिरसाम, संजय परतेती, सरला सलामे, पूनम उइके, दुर्गा सलामे, आशीष कुमरे, रेणू सरयाम, मुन्ना धुर्वे, दिलीप परतेती, नरेश इनवाती, बलवंत उइके, मनोज धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :-

राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 20 दिसंबर को विदिशा में

सेवा सेतु अभियान के तहत सौंसर में 66वां नि:शुल्क नेत्र शिविर संपन्न

सांसद बंटी विवेक साहू ने 27 रंगमंच सहित निर्माण कार्यों के लिए मंजूर किए 32.50 लाख

जिला अस्पताल से लैपटॉप चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

https://hindi.gstimes.in/current-affairs-in-hindi/500th-birth-anniversary-of-rani-durgavati-at-the-national-level-on-october-5th/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!