मध्यप्रदेशसिवनी

डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने से सिवनी गौरवान्वित, जिला भाजपा ने दी बधाई

चार बार विधायक, मध्यप्रदेश शासन में मंत्री और सांसद के रूप में दी सेवाएं; भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा—उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहेगा

डॉ. ढाल सिंह बिसेन राज्यपाल बने, सिवनी भाजपा ने दी बधाई

Seoni, 12 October 2026
सिवनी यशो:डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने से सिवनी गौरवान्वित, जिला भाजपा ने दी बधाई - Seoni News वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर जिला भाजपा में हर्ष का माहौल है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, मंडला-सिवनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक  दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले सहित जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के जिला अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों, वरिष्ठ नेताओं एवं पूर्व जिला अध्यक्षों ने डॉ. बिसेन को नई संवैधानिक जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संगठन और जनसेवा का लंबा अनुभव, राज्यपाल के रूप में भी निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को बधाई देते हुए कहा कि उनका राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन समर्पण, अनुभव और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने बरघाट विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक निर्वाचित होकर जनता का विश्वास अर्जित किया। मध्यप्रदेश शासन में त्रिविभागीय मंत्री और सांसद के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त, सिवनी भाजपा ने दी बधाई
डॉ. ढाल सिंह बिसेन राज्यपाल बने, सिवनी भाजपा ने दी बधाई

श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि डॉ. बिसेन ने राजनीतिक जीवन के साथ-साथ संगठन में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर भी कुशलतापूर्वक कार्य किया। संगठन को मजबूत बनाने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन अपने व्यापक राजनीतिक, प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव के आधार पर राज्यपाल के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य करेंगे। उनकी नई जिम्मेदारी उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और अनुभव को एक नई दिशा प्रदान करेगी।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. बिसेन को मिली यह जिम्मेदारी उनके अनुभव और सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों के प्रति विश्वास का प्रतीक है।

जिला भाजपा ने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में अपनी भूमिका का प्रभावी निर्वहन करेंगे। उनके राज्यपाल नियुक्त होने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में प्रसन्नता है।

यह भी पढ़े :-

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, सिवनी जिले में खुशी की लहर

माई से माई के दरबार तक गूंजेगा जय माता दी का जयघोष, निकलेगी भव्य चुनरी यात्रा

बिजली विभाग को 440 वोल्ट का करंट दे रहा आउटसोर्स कर्मचारी!

सिवनी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 27 मंडल अध्यक्ष घोषित

https://peoplesupdate.com/dr-dhal-singh-bisen-becomes-the-governor-of-uttarakhand-225319

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button