सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 27 मंडल अध्यक्ष घोषित

अर्जुन उईके ने जारी की सूची, मीना बिसेन सहित वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा से सौंपी गई जिम्मेदारी

सिवनी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 27 मंडल अध्यक्ष घोषित

Seoni, 11 October 2026
सिवनी यशो: – भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला सिवनी के अंतर्गत जिले के 27 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष अर्जुन उईके द्वारा जारी सूची में सिवनी नगर के उत्तर और दक्षिण मंडलों सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा जिला प्रभारी अशोक रोहाणी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संभाग प्रभारी संजय कुशराम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की अनुशंसा से मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 27 मंडल अध्यक्षों की सूची

  1. सिवनी उत्तर नगर: अमन उईके
  2. सिवनी दक्षिण नगर: गजेन्द्र भलावी
  3. करकोटी: चेतन नरेती
  4. लखनवाड़ा: खेमचंद उइके
  5. मुंगवानी: संदेश गोनगे
  6. बडोल: प्रताप परते
  7. चमारी: चैनसिंह उइके
  8. बीजादेवरी: सुखमान मरकाम
  9. बरघाट: राहुल सिंह परते
  10. गंगेरूआ: रामकुमार मड़ावी
  11. धारना: महेन्द्र सिंह कुमरे
  12. कुरई: सावन कुमरे
  13. सुकतरा: लेखराम मर्सकोले
  14. केवलारी: अमित कुशराम
  15. छींदा: प्रदीप उइके
  16. पलारी: रामचरण परते
  17. उगली: घनश्याम सिंह काकोडिया
  18. धनौरा: रजनी लाल बरकड़े
  19. कान्हीवाड़ा: मोहपत मसराम
  20. छपारा: दिनेश उइके
  21. लखनादौन: घनश्याम उइके
  22. आदेगांव: कृपाल नरवेती
  23. केदारपुर: बलीराम कुशराम
  24. कहानी: सदाराम मसराम
  25. धूमा: बबलू परते
  26. नागनदेवरी: जग्गीलाल धुर्वे
  27. घंसौर: प्रदीप सिंह धुर्वे

जनजातीय समाज तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं का लाभ : मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनजातीय समाज के बीच पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने में सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से कार्य करते हुए समाज के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें और जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करें।

श्रीमती बिसेन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जनजातीय समाज के हित में कार्य करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल

मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों से जिले में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नवनियुक्त पदाधिकारी मंडल स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने, पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनजातीय समाज तक पहुंचाने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

यह भी पढ़े :-

चार पीढ़ियों की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे सांसद, श्रीरामलीला में निभाएंगे केवट की भूमिका

किसान मोर्चा गांव-गांव किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान का बने सशक्त माध्यम : मीना बिसेन

शारदेय नवरात्र को लेकर शांति समिति की बैठक, पांच उत्कृष्ट दुर्गा उत्सव समितियां होंगी सम्मानित

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव

https://www.bjp.org/hi/anausauucaita-janajaatai-maoracaa

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button