छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से पटे चौक-मंदिर परिसर

विधायक कमलेश शाह के महल के आसपास भी गंदगी का आलम, सफाई दरोगा की कार्यप्रणाली पर नागरिकों ने उठाए सवाल

नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से नागरिक परेशान

Chhindwara 15 October 2026
हर्रई यशो: –
 नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर जहां नगरों में स्वच्छता और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए, वहीं हर्रई नगर में गंदगी का आलम बना हुआ है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, रामलीला मैदान और मंदिर परिसरों में कचरे के ढेर लगे होने से आम नागरिक परेशान हैं। हालात यह हैं कि दुर्गा उत्सव समितियों के सामने भी कचरा जमा है, लेकिन सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा।

नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से नागरिक परेशान
हर्रई नगर में नवरात्रि के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे नागरिक।

जिला प्रशासन द्वारा नवरात्रि के दौरान नगरीय निकायों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद हर्रई में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नगर के गांधी चौक, रामलीला मैदान, पिंजाड़ा वाले हनुमान मंदिर परिसर सहित कई स्थानों पर कचरे का जमावड़ा होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों के इस महत्वपूर्ण समय में सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण नगरवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सफाई दरोगा की कार्यप्रणाली पर सवाल

नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई दरोगा प्रेम नेमा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि सफाई कार्यों की नियमित निगरानी नहीं हो रही और संबंधित कर्मचारी कई बार कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। नागरिकों का कहना है कि यदि सफाई कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग और वार्डों का निरीक्षण किया जाए, तो नगर की स्थिति में सुधार हो सकता है।

नवरात्र में हर्रई की सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कचरे से नागरिक परेशान
हर्रई नगर में नवरात्रि के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे नागरिक।

नगर पालिका अधिकारी से निरीक्षण की मांग

हर्रई के नागरिकों ने नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि वे स्वयं नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लें। साथ ही, प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों, दुर्गा उत्सव स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल सफाई कराई जाए तथा सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वालों की जवाबदेही तय की जाए।

नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छ वातावरण बनाए रखना नगर प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अब देखना यह है कि नागरिकों की शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आता है या हर्रई के लोगों को त्योहार के दौरान भी गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़े :-

मध्यप्रदेश में 27,050 करोड़ के विकास प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी, जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए बनेगी सरकारी कंपनी

सिवनी जिले के दूसरे, भाजपा के तीसरे और महाकौशल के चौथे राज्यपाल बने डॉ. ढालसिंह बिसेन

नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन का भाजपा संभागीय कार्यालय में होगा भव्य सम्मान

डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने से सिवनी गौरवान्वित, जिला भाजपा ने दी बधाई

https://www.bhaskar.com/news/mp-ujj-mat-latest-ujjain-news-073003-650908-nor.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button