सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जी ने नगर परिषद लखनादौन के प्रभावित वार्डो का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुनी तथा साथियों के माध्यम से आर्थिक सहायता व अनाज का वितरण कराया गया।
गत दिवस सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा भारी वर्षा के कारण लखनादौन नगर में आई बाढ़ से प्रभावित हुए वार्डो का दौरा कर प्रभावितों की समस्याओं को सुना। तथा अपनी ओर से पीडि़तों को साथियों के माध्यम से आर्थिक सहायता के साथ ही लगभग 40 क्विंटल गेहूं एवं चांवल का वितरण वार्ड क्रमांक 03, 06, 08 एवं 09 में कराया गया। यह क्रम आज भी जारी रहा। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पीडि़तों से कहा कि ये सहायता सिवनी विधायक द्वारा नहीं की जा रही है। बल्कि ये मुनमुन राय द्वारा की जा रही है ज्ञात दिनों लखनादौन नगर में भारी वर्षा की वजह से कुछ वार्डो में बाढ़ आ गई थी। जिस वजह से लोगो के घरों पानी भर गया और घरों में रखा अनाज भीग जानें के साथ ही अन्य नुकसान भी हुआ था।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.