WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमखेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

बड़ी संख्या में सिवनी के जुआरी मंडला पुलिस के हत्थे चढ़े

84 जुआरी मंडला पुलिस की गिरफ्त में, 29 लाख सहित एक करोड़ 44 लाख का मिला मशरूका

सिवनी / मंडला यशो:- मंडला जिले के नैनपुर में दो जुँआ के अड्डो पर पुलिस ने घेराबंदी कर 29 लाख रूपये से अधिक की नगद राशि एवं 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया है ।
मंडला पुलिस ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुँआ, सट्टा खिलाने वालो को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक मंडला को नैनपुर क्षेत्र में जुआ खिलाये जाने की जानकारी प्राप्त हो रही थी । इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संभावित स्थानों का सूक्ष्म परीक्षण कराकर उन स्थानों पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में भेजा गया जिसमें अति. पुलिस अधीक्षक एस डी ओ पी अश्विनी कुमार, डीएसपी राहुल कटरे के मार्ग दर्शन में थाना नैनपुर की टीम को लगाया जिन्होंने जुँआ के अड्डो की घेराबंदी कर 84 जुआरियों को गिरफ्तार किया ।
इन जुआरियों में सिवनी से जुआ खेलने नैनपुर जाने वालों की संख्या बहुत अधिक है इसके साथ ही जबलपुर, नरसिंगपुर मंडला बालाघाट आदि जिलों के जुआरियों की लिस्ट भी कम नहीं है ।
जानकारी के अनुसार नैनपुर के पास निवारी में यह जुंए अड्डे व्यवसायिक तौर पर संचालित हो रहे थे । इन अड्डो पर पुलिस ने दबिस देकर 29 लाख 2 हजार 955 रूपये की राशि नगद बरामद की है और इसके अलावा 84 मोबाईल 15 वाहन,सहित एक करोड 28 लाख 44 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया है । उक्त कार्यवाही मे पुलिस अधीक्षक मण्डला की विशेष टीम जिसे रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, थाना प्रभारी नैनपुर निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उप. निरीक्षक बी.के पंडोरिया, सउनि राजेश सेवईवार, सउनि मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी कोतवाली जसवंत राजपूत, उपनिरीक्षक हरछद ठाकुर, उपनिरीक्षक गिरीश शर्मा थाना महाराजपुर, सउनि अक्षय यादव, आर 165 राजेन्द्र, आर, 377  अक्षय भलावी, आर. 588 भागवत आर, 366 अमित गरियार, प्रआर,10 अजब सिंह, प्रआर 278 अभिषेक ठाकुर, आर 288 आनंद गौतम, आर. 51 रोबिन चौधरी, आर.234 चंद्रभान पटले, आर 720 मनोज धुर्वे, आर. 74 आलमदार हुसैन, एफएसएल आर. 102 अभय आर. 243 लक्की सोनकार, नवआर 360  गुरू पाण्डेय, आरविनोद प्रआर 259 ओमप्रकाश आर.145 रामपाल आर.479 महा सिंह आर. 539 हेमत आर 724 रूपेन्द्र , आर 420  महेन्द्र आर 77  विनोद आर 521 राजेश आर 740 रूपक, नवआर 407  राजा आर 668 पिंकू यादव।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!