जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री का माना आभार और कहा मुख्यमंत्री की घोषणाओं से होगा जिले का समग्र विकास
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के समग्र विकास के लिए उठाए गए कदम व घोषणाएं इस जिले को विकास की मुख्यधारा में जोडऩे में सफल होंगी। भाजपा सरकार की इस पहल से जन सुविधाओं के साथ ही व्यवसाय एवं रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। जिस तरह मुख्यमंत्री जी ने जिले के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया है उसके लिए जिला भाजपा उनका कोटिश: आभार व्यक्त करती है।
उक्त आशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा कही गई, उन्होंने कहा कि गत दिवस अपने एक दिवसीय प्रवास पर सिवनी आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नगर में जगह-जगह आत्मीय स्वागत हुआ वह जनता का मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह और विश्वास का जीवंत प्रमाण है। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व जिला भाजपा द्वारा प्रमुख रूप से जो 8 मांगे रखी गई थी उनमें से सात मांगों को पूरा करने की मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा भी कर दी गई है जबकि कृषि महाविद्यालय भी खोले जाने का आश्वासन दिया गया है। इस हेतु हम सभी भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं।
श्री दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा सिवनी नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने की घोषणा से नगर में जन सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा एवं नगरीय विकास के लिए अधिक राशि भी नगर निगम के माध्यम से उपलब्ध होगी। इसी तरह कुरई में महाविद्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा जबकि, धनोरा में महाविद्यालय खुलने से स्थानीय छात्रों को अध्ययन हेतु केवलारी या लखनादौन नहीं जाना पड़ेगा तथा दूरी अधिक होने के चलते जो छात्र शिक्षा से वंचित रह जाते थे उन्हें भी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
श्री दुबे ने बताया कि, बरघाट विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कंचना मंडी जलाशय की नेहरों के विस्तारीकरण की मांग क्षेत्रीय कृषकों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी अब मुख्यमंत्री जी द्वारा इस हेतु सर्वे की स्वीकृति दे दी गई है जो क्षेत्रीय कृषकों के लिए एक बड़ी राहत की बात है।
श्री दुबे ने बताया कि, मुख्यमंत्री जी द्वारा द्वह्म्1 रोड की भी स्वीकृति दे दी गई है जो छिंदवाड़ा रोड से होते हुए पावर ग्रिड तक पहुंचेगी इससे नगर में यातायात का दबाव तो कम होगा ही बल्कि इस रोड के निर्माण से यहां व्यवसाय व रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसी तरह बी एस एन एल आफिस से सोमवारी चौक पीजी कॉलेज के सामने से मुंगवानी रोड तक के वर्तमान मार्ग का चौड़ीकरण कर उसे फोर लाइन मार्ग में परिवर्तित किया जाएगा जिससे आम जनों को यातायात की सुविधा मिलेगी साथ ही कचहरी चौक से गणेश चौक, एमपीईबी ऑफिस के सामने से होते हुए डूंडा सिवनी तक डिवाइडर युक्त टू वे मार्ग बनने से भी नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
भाजपा मीडिया श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा माझी समाज की मांग पर निषाद राज भवन बनाने की घोषणा की गई है। इस भवन की मांग पिछले कुछ समय से माझी समाज द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के समक्ष की जा रही थी जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री जी से इस हेतु अनुरोध भी किया गया था इस मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री जी द्वारा के किदवई वार्ड स्थित माझी समाज के ढीमर देव में निषाद राज भवन के निर्माण की घोषणा की गई है जिस पर हर्ष व्यक्त करते हुए माझी समाज द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे का आभार व्यक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री जी द्वारा जिले के विकास के लिए 286 करोड़ 48 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का शुभारंभ एवं भाजपा की सभी मांगों को माने जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, सांसद डा. ढालसिंह बिसेन, केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व सांसद एवं महाकौशल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष नरेश दिवाकर, पूर्व सांसद एवं विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, जयदीप सिंह चौहान, गजानंद पंचेश्वर, श्रीमती मालती डेहरिया द्वारा मुख्यमंत्री जी का आभार वयक्त करते भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के संयोजक तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया जाकर इस यात्रा के स्वागत मार्ग में मुख्यमंत्री का स्वागत करने वाले विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक एवं कर्मचारी संगठनों का भी आभार व्यक्त किया गया है।