सिवनी यशो:- शुक्रवार 21 जुलाई को सिवनी नगर पालिका में नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान एवं सीएमओ आर.के.कुर्वेती ने सिवनी नगर के 02 होनहार छात्र अरविंद सोनी एवं आदर्श तिवारी जिनका इनकम टैक्स विभाग में चयन हुआ है दोनो ही छात्रो को सम्मानित किया। विदित होवे कि इन दोनो ही छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से नगरपालिका सिवनी द्वारा संचालित लायब्रेरी में निरंतर अध्ययन कर इनकम टैक्स विभाग में स्टैनोग्राफर की परीक्षा उत्तीर्ण की एवं आशीर्वाद प्राप्त करने नपा अध्यक्ष से मिलने कार्यालय पहुंचे थे जहां नपाध्यक्ष ने दोनो छात्रों को पुष्पमाला पहनाकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए उनकी इस सफलता पर उन्हे बधाई दी। ??
इस अवसर स्वास्थ्य सभापति राजिक अकील, पार्षद जोएब खान, नपा कर्मचारी अखिल मिश्रा, जुगल उइके एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।




