2020 की जाँच में चंद्रिका सिंह ने स्टष्ट उल्लेख किया है कि हरवेंद्र बघेल को अवैध रूप से पदोन्नति प्रदान की गयी है । जाँच को दबा लिया गया और उन्हीं बिंदुओं पर पुन: जाँच हो रही है उसके बाद भी वनमंडल अधिकारी फर्जी तरीके से प्राप्त पदोन्नत उप वनक्षेत्रपाल को वन क्षेत्रपाल का प्रभार सौंपने के कर रहे आदेश
सिवनी यशो:- सिवनी दक्षिण वन मंडल में पदस्थ अनैतिक तरीके से पदोन्नति पाने वाले उपवन क्षेत्रपाल हरवेन्द्र सिंह बघेल को पदोन्नति देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं हरवेन्द्र बघेल को मिली पदोन्नति को अवैध करार देते हुए ५ दिसंबर २०२० को दक्षिण वन मंडल में पदस्थ तत्कालीन एसडीओ. चंद्रिका सिंह ने मुख्य वन संरक्षक सिवनी वृत को अपना जांच प्रतिवेदन सौंपा था। यह जांच एक समाजसेवी की शिकायत पर की गई थी। शिकायत कर्ता ने हरवेन्द्र बघेल को मिली पदोन्नति पर आपत्ति व्यक्त की थी ।
विभागीय आदेश के अनुसार वरीयता की पात्रता नहीं
शिकायत कत्र्ता की शिकायत पर जांच अधिकारी दक्षिण वन मंडल के एसडीओ ने उल्लेख किया था कि हरवेन्द्र सिंह बघेल वन मंडल अधिकारी पश्चिम छिंदवाडा सामान्य वन मंडल के आदेश क्रमांक ३४४ दिनांक २२ जुलाई १९९४ के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति की गई है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश क्रमांक /स्था./ए-२/११७३ दिनांक ५ सितंबर २००२ द्वारा हरवेन्द्र सिह बघेल को स्वयं के व्यय पर परिक्षेत्र परासिया पश्चिम छिंदवाडा सामान्य वन मंडल से परिक्षेत्र सिवनी दक्षिण वन मंडल सिवनी किया गया था।दिनांक १५ जनवरी २०२३ को पश्चिम छिंदवाडा सामान्य वन मंडल से भार मुक्त हुए हरवेन्द्र बघेल ने १६ जनवरी २००३ को दक्षिण सिवनी वन मंडल में अपनी आमद दर्ज की। जांच अधिकारी के अनुसार एक वन वृत से दूसरे वन वृत को स्थानांतरित हुए ( नियुक्त अधिकारी के अधिकार क्षेत्र से भिन्न स्थान) मध्यप्रदेश शासन वन विभाग के पत्र क्रमांक ५७५९ /१०-१(७९/११२) भोपाल दिनांक २१ दिसंबर १९७९ कर्मचारी के स्वेच्छा अनुसार स्थानांतरण अपने क्षेत्र से स्वीकार किये गये स्थानांतरण पर उसी संवर्ग के कर्मचारियों में अन्य क्षेत्र में कनिष्टतम स्थान दिया जावे।
वरीयता क्रम में अनैतिक परिवर्तन किया गया
विभागीय आदेश का पालन करते हुये वनरक्षक हरवेन्द्र बघेल वन वृत सिवनी के १/०४/२००४ की स्थिति में जारी वरीयता सूची में उनकी वरीयता देने की तिथि दक्षिण सिवनी वन मंडल में उपस्थित होने की तिथि १६.०१.२००३ निर्धारित की गई १ अप्रैल २००५को जारी वरीयता सूची में भी वरीयता ०१ जनवरी २००३ निर्धारित की गई ०१ अप्रैल २००६ की स्थिति में सिवनी दक्षिण वन मंडल द्वारा निर्धारित की गई वरीयता सूची में हरवेन्द्र सिंह की वरीयता १६.०१.२००३ ही निर्धारित की गई। परंतु मुख्य वन संरक्षक कार्यालय सिवनी द्वारा हरवेन्द्र सिंह बघेल की वरीयता सूची १६.०१.२००३ की जगह बिना उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं बिना किसी शासकीय आदेश के इस वरीयता सूची में परिवर्तन कर दिया गया और हरवेन्द्र सिंह बघेल को २३.०७.१९९४ की वरीयता प्रदान करते हुये विभागीय पदोन्नति समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया और समिति को गुमराह करते हुयं कार्यालयीन आदेश क्रमांक २४१ दिनांक १२.१०.२००९ के द्वारा वन रक्षक से वनपाल एवं वृत्त स्तरीय विभागीय पदोन्नति समितिकी अनुशंसा के आधार पर वन वृत्त सिवनी के कार्यालयीन आदेश क्रमांक /८२ दिनांक ०५ अप्रैल २०१६ के द्वारा वनपाल से उपवन क्षेत्रपाल के पद पर पदौन्नत किया गया।
अनैतिक पदोन्नति देकर शासन एवं प्रशासन को पहुँचायी गयी क्षति
जांच अधिकारी चंद्रिका सिंह ने अपना जांच प्रतिवेदन मुख्य वन संरक्षक सिवनी को ०५ दिसंबर २०२० को सौपते हुयें स्पष्ट उल्लेख किया है कि हरवेन्द्र सिंह बघेल को वरीयता सूची में अनैतिक तरीके से परिवर्तन कर पदौन्नति दी गई है जो विभागीय नियमो के अनुरूप नही है। जांच अधिकारी चंद्रिका सिंह ने अपने प्रतिवेदन में लिखा हैकि हरवेन्द्र सिंह को अनैतिक तरीके से पदौन्नति प्रदान की गई है जो अवैध है और इससे शासन एवं प्रशासन को क्षति पहुंची है इस प्रकार की क्षति पहुंचाने वालो पर विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाऐ।
जानकारी के अनुसार चंद्रिका सिंह द्वारा की गई जांच और प्राप्त प्रतिवेदन को उच्च अधिकारियों ने अनैतिक प्रलोभन में आकर दबा दिया परंतु इससे हरवेन्द्र सिंह बघेल के समकक्ष कर्मचारी हुई जांच पर कार्यवाई के लिये उच्च अधिकारियों से आवेदन करते रहे परंतु उनकी आवाज को उच्चअधिकारी दबाते रहे और इस मामले की जिस व्यक्ति ने शिकायत की थी उने जांच प्रतिवेदन भी नही दिया गया वन विभाग की इस अंधेरगर्दी से विभागीय कर्मचारी जो अब सेवानिवृत है ने पुन: शिकायत की है और विभाग ने इस मामले की पुन: जांच कराने की ड्रामेवाजी शुरू कर दी है। इस मामले की जांच अब एसडीओ योगेश पटेल द्वारा करायी जा रही है।
दोषी कर्मचारी को उच्चाधिकारी कर रहे उपकृत
जिस कर्मचारी की शिकायत की जांच चल रही हो पहले से ही जांच में जो प्रमाणित रूप से दोषी है उसे विभागीय अधिकारियों द्वारा उच्च पदो का प्रभार देकर उपकृत किया जा रहा है चल रही चर्चाओ के अनुसार इस प्रकार से उपकृत करने की बडी कीमत भी हरवेन्द्र बघेल से वसूल की जा रही है।
शिकायतकत्र्ता न्यायालय का दरवाजा खटखाटायेगा
अनैतिक रूप से पदोन्नति पाने वाले उपवन क्षेत्रपाल को सिवनी परिक्षेत्र का परिक्षेत्र अधिकारी का प्रभार देने के लिये मुख्य वन संरक्षक और दक्षिण वनमंडल अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया जाना वन विभाग में चल रही अंधेरगर्दी का जीता जागता उदाहरण है। बताते है कि वरीष्ट अधिकारियों की उपेक्षा करते हुऐ हरवेन्द्र बघेल से करोडो रूपये के निर्माण कार्य सिवनी वृत्त के मुंख्य वन संरक्षक की जिद के कारण कराये जा रहे है। हालांकि शिकायत कर्ता वन विभाग के उच्च अधिकारियों की इस मानसिकता को चुनौती न्यायालय में देने की तैयारी कर रहे है।