भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री तेजस्वी सूर्या सोमवार को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या प्रेस वार्ता, मंडल अध्यक्ष कार्यशाला, गर्ल्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। जिसके चलते मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार एवं राष्ट्रीय महामंत्री, मोर्चा प्रदेश प्रभारी श्री रोहित चहल ने रविवार को कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया एवं पदाधिकारियों की बैठक ली।
ये होंगे कार्यक्रम
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने बताया कि तेजस्वी सूर्या प्रात: 9 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रात: 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे होटल आमेर ग्रीन्स, होशंगाबाद रोड, भोपाल में प्रदेश स्तरीय मंडल अध्यक्ष कार्यशाला को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हाल) पुरानी विधान सभा पर “गर्ल्स कॉन्क्लेव” को संबोधित करेंगे। रात्रि 8 बजे गुफा मंदिर भोपाल में पूजन करेंगे। श्री तेजस्वी रात्रि 9.25 बजे राजा भोज विमानतल से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.