छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

हरियाली महोत्सव पर्व पर सूर्यमंदिर मे विभिन्न समाज की महिलाएं हुई शामिल

सखियों का मन भाया सावन आया, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

 

हरियाली महोत्सव पर्व पर सूर्यमंदिर मे विभिन्न समाज की महिलाएं हुई शामिल - Seoni News
सिवनी यशो:- नगर के प्राचीन सूर्य मंदिर टेगौर वार्ड में रविवार को हरियाली महोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें कई धार्मिक कार्यक्रम उपस्थित महिलाओं द्वारा संपन्न किये गये तथा वृक्षारोपण किया गया ।
सूर्य मंदिर समिति एवं समस्त सामाजिक महिला संगठन ने रविवार को श्री हरियाली महोत्सव के अवसर पर ग्रीन श्रृंगार के साथ समस्त सामाजिक महिला संगठनों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। महिलाओं ने सावनी गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी
श्री राधा-कृष्ण, भगवान शिव पार्वती की झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। सावन के झूले, सावन के गीत, के साथ ही अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित किये गये महिलाओं ने कुर्सी दौड़, खेल, सहित अन्य खेलों का आनंद लिया। भगवान श्री आदित्य नारायण सूर्य भगवान का विशेष पूजन करने के बाद महाआरती की गई। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। इस आयोजन में प्रियंका कृष्णा ओर टिंकल ने राधा बनकर हरियाली महोत्सव में आकर्षण बढ़ाया

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button