छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

10 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हितलाभ वितरण

जिले में भी वार्डवार-ग्रामवार आयोजित होंगे कार्यक्रम

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत गुरूवार 10 अगस्त को आयोजित होने वाले हितलाभ वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खण्डस्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी, सीईओ जनपद तथा नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देशित किया है कि ग्रामवार एवं वार्डवार आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हितलाभ वितरण कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से आयोजित हो। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लाईव प्रसारण की व्यवस्था के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सहसम्मान आमंत्रित किया जाए। उन्होंने ग्राम एवं वार्ड की लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के द्वितीय चरण में विकासखण्डवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी सीईओ जनपद एवं सीएमओ को आयोजित किए जा रहे शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार करते हुए पात्र महिलाओं से सुविधाजनक रूप से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी सीएमओ, सीडीपीओ तथा महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button