छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

’मेरी माटी मेरा देश’, ’हर घर तिरंगा’ एवं विकास पर्व के तहत सिंघपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

   मंडला। मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा एवं विकास पर्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फग्गनसिंह कुलस्ते, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण राज्य मंत्री भारत सरकार, मंजू कुलस्ते अध्यक्ष जनपद पंचायत निवास एवं घनश्याम सूर्यवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत की उपस्थिति में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के उपरांत स्कूल प्रांगण में वसुधावंदन गतिविधि के तहत पौधरोपण किया गया तथा पंच प्रण शपथ दिलाई गई। विकास पर्व कार्यक्रम के तहत स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button