WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा, आजादी का अमृत महोत्सव और

 

सीएमसीएलडीपी का हुआ शुभारंभ

मंडला। रविवार को नारायणगंज में जनपद पंचायत की प्रशासकीय टीम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश सिंगरौरे एनआरएलएम नारायणगंज की टीम एवं प्रबंधक श्रुति सागर उपाध्याय बीजाडांडी की टीम एवं प्रबंधक नजमुल हक एवं मनमोहन अहिरवार पेसा की टीम एवं समन्वयक जितेन्द्र धुर्वे जन सेवा मित्र की पूरी टीम,विकासखंड समन्वयक अनिल मेहरा जन अभियान परिषद् के द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिक्षा की देवी माँ सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता एवं सतत विकास कार्यक्रम के नवीन सत्र 2023-24 बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू कक्षा का भव्य शुभारम्भ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की जानकारी अनिल मेहरा के द्वारा रखी गई। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत मानव श्रंखला बनाई गई जिसमे तिरंगे के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात मेरी माटी मेरा देश एवं आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम संपन्न किया गया जिसमे ब्डब्स्क्च् के छात्र छात्राओं एवं सभी माननीय अतिथिगण की गरिमामय उपस्थित के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ सहयोग की भूमिका में समस्त परामर्शदाता राकेश अग्रवाल, सुरेश सोनी एवं वीरेंद्र अग्रवाल रहे। साथ ही नवांकुर प्रमुख अमरनाथ मरकाम अमोल कुडापे एवं कुमारी इंद्रा उइके का विशेष सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!