WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

भारी बारिश में भी आंदोलन स्थल पर डटे रहे सहकारी कर्मचारी

सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

भारी बारिश में भी आंदोलन स्थल पर डटे रहे सहकारी कर्मचारी - Seoni News

सिवनी यशो:- अपनी एकसूत्रीय माँग वेतनमान लागू किये जाने की मांग को लेकर पिछले चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे प्रदेशभर के सहकारी समिति कर्मचारियों के आंदोलन का जोश शनिवार को आई भयंकर बरसात भी ठंडा नहीं कर पाई। बरसात के दौरान भी म.प्र.सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ सिवनी के सहकारी समिति कर्मचारी जबलपुर रोड स्थित अम्बेडकर चौक पर अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे रहे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के चौथे दिन शनिवार होने के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर काफी संख्या में दिखाई दिए। विभिन्न संगठनों द्वारा कर्मचारियों की वेतनमान संबंधी मांग को जायज बताते हुए निरंतर समर्थन किया जा रहा है। सहकारी समिति महासंघ के जिलाध्यक्ष वंशी ठाकुर ने बताया कि हम सहकारी समिति कर्मचारियों की सिर्फ एक ही मांग है कि हमें शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों का दर्जा देते हुए नियमितीकरण किया जाए व वर्ष 2019 में जारी पैक्स सेवा नियम अनुसार कार्य के अनुरूप वेतनमान लागू कर तत्काल उसका लाभ प्रदाय किया जाये।अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से ऋण वसूली, खाद वितरण, राशन वितरण सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे है। उल्लेखनीय है कि मांगों को लेकर लंबे समय से सहकारी कर्मचारियों द्वारा शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है लेकिन सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों में अब तक किसी प्रकार के सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। हड़ताल से आम जनता उपभोक्ता किसानों को हो रही परेशानी के लिए म.प्र.सहकारी समिति संगठन ने खेद व्यक्त किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!