WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस के तीन दावेदार हुए एक

परधान व गोंड आदिवासी का उठाया मुद्दा,भोपाल में कमलनाथ से की गई मुलाकात

 

कांग्रेस के तीन दावेदार हुए एक - Seoni News
मण्डला यशो: – विधानसभा मण्डला में भाजपा की अपेक्षा कांग्रेस पार्टी में दावेदारों की संख्या अधिक बताई जा रही है जिसके चलते आगामी समय में विरोध की सम्भावनाएं प्रबल होते दिखायी दे रही हंै। इस विधानसभा में लगातार भाजपा के देवसिंह सैयाम जीतते आ रहे हैं। अब इस विधानसभा में कांग्रेस के तीन दावेदार किशन उइके, श्रीमति उर्मिला उइके, एवं संतोष उइके कह रहे हैं कि क्षेत्र में गोंड आदिवासी की संख्या 98 प्रतिशत है परधान आदिवासी की संख्या कम है पार्टी परधान समाज के व्यक्ति को टिकिट दे देती है इसलिए यहॉ कांग्रेस चुनाव हार जाती है इन तीनों का कहना है कि हमारे तीन के बीच से प्रत्याशी घोषित किया जाता है तो हम तीनों मिलकर चुना व लडेंगे और कांग्रेस को विजयी बनायेंगे। विगत दिवस ये तीनों दावेदारों द्वारा अपने समर्थकों के साथ भोपाल पंहुचकर अपनी बात कमलनाथ के समक्ष रखी गई है वहीं दूसरी ओर महिला उम्मीदवार बनाने की मॉग भी उठ रही है। ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय नारायणी देवी झा के बाद से मण्डला विधानसभा में महिला विधायक नहंी बनीं हैं। भाजपा द्वारा पिछले चुनावों में श्रीमति सम्पतिया उइके को प्रत्याशी बनाया था लेकिन वे चुनाव हार गई थीं। अब आगे देखना होगा कि कांग्रेस हाईकमान किसे अपना प्रत्याशी घोषित करता है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!