WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नपा में क्या ऊधम हो गया? राजनैतिक क्षेत्र में भू-चाल

सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद में बीते दिवस ऐसा कुछ हो गया है कि राजनैतिक क्षेत्र में भारी भू-चाल की स्थिती निर्मित हो गयी है परंतु हुआ क्या है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है । नगर पालिका अध्यक्ष अपने समर्थक साथियों के साथ कोर्ट परिसर में भारी परेशान होते हुये दिखाई दे रहे थे तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थागित कर नपा अध्यक्ष के साथ मीटिंग करते रहे और नगर पालिका को लेकर व्यापक चर्चाएँ होते रही । वहीं भारतीय जनता पार्टी के खेमे में भी नगर पालिका से संबंधित मुद्दे पर चर्चा का दौर दिन भर चलते रहा । राजनैतिक चर्चाओं के साथ ही नगर पालिका के लोग कानूनी सलाहकारों से विचार विमर्श करते हुये देखे गये ।
नगर पालिका परिषद में अचानक उठे बबाल के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष से संबंधित कोई विषय है जिस पर नपा अध्यक्ष की अध्यक्षी खतरे में होने की बात कही जा रही है । बताया जा रहा है कि नपा अध्यक्ष ने कुछ दस्ताव ेज निर्वाचन प्रक्रिया के समय गलत प्रस्तुत किये है जिस पर किसी व्यक्ति द्वारा आपत्ति प्रस्तुत की गयी है । बताया जा रहा है कि यह मामला हाई कोर्ट से जिला कलेक्टर के पास पहुँच है जिस पर संज्ञान जिला कलेक्टर द्वारा लिया जाना है । संभावना जताई गयी है कि मामला संतान को लेकर है और इनके भवन निर्माण सहित जाति प्रमाण पत्र को लेकर ऐसीजानकारी है जिससे संबंधित दस्तावेज के संबंध में अध्यक्ष को स्पष्टीकरण देना के लिये कहा गया है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!