WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

चंद्रयान3 की सफललता – प्रमोद सोनी ने समाज को गौरांवित किया – किशोर सोनी

प्रमोद सोनी ने समाज को गौरांवित किया – किशोर सोनी
स्वर्णकार समाज ने चंद्रयान की सफललता पर प्रमोद सोनी को दी बधाई
सिवनी यशो:- सिवनी 26 अगस्त 2023- पूरा देश चंद्रयान 03 अभियान की अभूतपूर्व सफलता से गौरांवित है । चंद्रयान की इस सफलता में सिवनी जिले की माटी का भी योगदान होने से जिले को हर्षित किया है और सफलता पर खुशी दुगनी हो गयी है । जिला स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष किशोर सोनी (के. के.) ने चंद्रयान 3 की सफलता में सिवनी में पले बढ़े साईंटिस्ट प्रमोद कुमार सोनी को पूरे समाज की ओर से बधाई देते हुये कहा है कि प्रमोद सोनी ने प्रदेश जिला एवं संपूर्ण समाज का गौरव बढाया है जिससे समाज गौरांवित महसूस कर रहा है ।
श्री किशोर सोनी ने कहा कि जिस टीम द्वारा चंद्रयान की सफलता पर दिनरात काम किया जा रहा था उसमें सिवनी निवासी प्रमोद कुमार सोनी भी शामिल हैं जो इसरो में ही रहकर अपना काम कर रहे हैं. चंद्रयान की सफल लैंडिग के बाद अब वे सिवनी वापिस आयेंगे उनका समाज की ओर से अभिनंदन किया जायेगा ।
प्रमोद कुमार सोनी के पिता नील कण्ठ सोनी सिवनी में लोक निर्माण विभाग में अनुविभागीय अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए हैं एवं वर्तमान में वे लूघरवाड़ा स्थित वीर होम्स में निवास कर रहे हैं । 2014 में मंगलयान भी सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया था. उस टीम में भी प्रमोद सोनी की सहभागिता रही है और उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पुत्र से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी थी।
स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष किशोर सोनी (के. के.) ने बताया कि प्रमोद की आरंभिक पढ़ाई गर्वमेंट स्कूल सिवनी, फिर कटंगी और बालाघाट में पूरी हुई. इसके उपरांत प्रमोद सोनी ने चेन्नई से एरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने एमटेक की उपाधि देश के ख्यातिलब्ध आईआईटी खड़कपुर से प्राप्त की. इसके बाद से इसरो में वैज्ञानिक के पद पर कार्य करने लगे। अपनी टीम के साथ प्रमोद सोनी कार्य करते हुये देश और समाज का गौरव बढा रहे है जिससे पूरा समाज गौरांवित हो रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!