छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाता सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

केवलारी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष  वैभव पवार जी के निर्देशन एवम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष  युवराज रहांगडाले  के मार्गदर्शन एवम युवा मोर्चा केवलारी मंडल अध्यक्ष प्रवीण दुबे  के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा केवलारी द्वारा नवमतदाता सदस्यता अभियान 2023″ की शुरुआत की गई ।इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा हर नव मतदाता को भाजपा की रीती नीति से जोड़कर भाजपा का सदस्य बनना है। जिसकी शुरुआत केवलारी मंडल के मुख्यालय केवलारी से प्रारंभ की गई।आपको बता दें इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पंचायत स्तर तक पहुंचकर गांव गांव में नवयुवकों को केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा किए गए विकाशकार्यो की जानकारी देकर नवमतदाता को भाजपा से जोडऩे का काम करेगा। इसके साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता क्षेत्र के युवा नवमतदाताओ को 7000230230 पर मिसकॉल एवम www.narendramodi.in/sadasytamp पर ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं।
इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवम विधानसभा संयोजक श्री प्रदीप राय जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन अवधिया ,युवा मोर्चा जिला मंत्री एवम केवलारी विधानसभा संयोजक  सौरभ यादव ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रवीण दुबे ,पूर्व जनपद सदस्य वरिष्ठ नेता नितिन बघेल ,महामंत्री ओमकार जंघेला एवम अजय बघेल ,मीडिया प्रभारी दीपेश पांडे ,संतोष झरिया जी,रज्जू झरिया ,राज तिवारी ,सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button