छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे लाड़ली बहनों ने आत्मीयता से बांधी राखी

भव्य कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया

 

विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे लाड़ली बहनों ने आत्मीयता से बांधी राखी - Seoni News
सिवनी यशो:- रविवार दिनांक 27 अगस्त को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे लाड़ली बहनों द्वारा आत्मीयता से राखी बांधी गयी।सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम व ग्राम पंचायत कंडीपार के पंचायत भवन मे आयोजित लाडली बहना योजना के कार्यक्रम मे विधायक श्री राय ने मुख्य अतिथि के रुप मे शिर्कत किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री राय ने कन्याओं का पूजन कर मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। तदुपरांत विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा श्री राय सहित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत बेला उपरांत कार्यक्रम मे उपस्थित लाडली बहनों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई पर आत्मीयता से राखी बांधकर गीतों का गायन किया। इस अवसर पर विधायक श्री राय ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों का जीवन स्तर सुधारने मे कारगर है। यह योजना बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और स्वाभिमान बढ़ाने शिवराज जी की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से गरीब बहनों को 1000 रुपये प्रतिमाह देकर शिवराज जी ने साबित कर दिया कि वह हकीकत मे मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के सच्चे भाई है। विधायक श्री राय ने कहा कि अब बहनों को अपनी परेशानियों को दूर करने में दुख के समय किसी का इंतजार नही करना पड़ेगा तथा वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रक्षाबंधन के उपलक्ष्य मे प्रदेश की 1 करोड़ बहनों से संवाद कर रहे है। साथ ही लाडली बहनों को उपहार भी देंगे। निश्चित ही बहनें सशक्त होगी। इस दौरान यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बहनों से संवाद कार्यक्रम के प्रसारण को उपस्थितों द्वारा देखा व सुना गया।

 

विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे लाड़ली बहनों ने आत्मीयता से बांधी राखी - Seoni News इस अवसर पर सर्वश्री श्रीमती किरण भलावी अध्यक्ष जनपद पंचायत सिवनी, अजय पांडे अध्यक्ष जनभागीदारी समिति पीजी कॉलेज, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पचौरी, लाडली बहनें व विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

विधायक दिनेश राय मुनमुन की कलाई मे लाड़ली बहनों ने आत्मीयता से बांधी राखी - Seoni News

उक्त कार्यक्रम के पूर्व मे विधायक श्री राय ने छिंदवाड़ा रोड फि़ल्टर चौक में बघेल समाज युवा क्रान्ति समिति द्वारा लखनवाड़ा से प्रसिद्ध मठ मंदिर सिवनी तक निकाली गई भव्य विशाल कांवड़ यात्रा का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस गरिमामय अवसर पर श्रीमती नीता पटेरिया पूर्व सांसद, संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, नितेन्द्र गुड्डू बघेल, मुनिया टांक संयोजक अटल विचार मंच, माधव बघेल, श्रीमती निर्मला ठाकुर, रानी बघेल, बिंदु बघेल, देवेन्द्र बघेल उपसरपंच लखनवाड़ा, राहुल बघेल फिल्टर चौक सिवनी, मनीष बघेल, राजा पराते पूर्व पार्षद, इंजी. प्रवेश राय हर्ष, गोपाल पवमे, रमाकांत बघेल, मंगलू यादव, गोविंदा विजय नामदेव, नितेश सनोडिया, रानू बघेल, सीताराम बघेल, अमित बघेल, आकाश बघेल, प्रदीप बघेल, लड़ाकू बघेल केवलारी सहित बडी संख्या माताओं, बहनों, गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button