छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

लाडली बहना कार्यक्रम का सीधा प्रसरण एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम संपन्न

 

लाडली बहना कार्यक्रम का सीधा प्रसरण एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम संपन्न - Seoni News
लाडली बहना कार्यक्रम का सीधा प्रसरण एवं पट्टा वितरण कार्यक्रम संपन्न

सिवनी यशो:-शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत मध्यप्रदेश नगरीय क्षेत्रों के भूमिहीन व्यक्ति (पट्टाधृति अधिकारों का प्रदान किया जाना) अधिनियम 1984 के तहत नगर परिषद बरघाट अन्तर्गत शासकीय भू-खण्डों में निवासरत नागरिकों को पट्टा प्रदाय किए जाने एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना उद्बोधन कार्यक्रम सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 27 अगस्त को कार्यालय नगर परिषद कार्यालय में किया गया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत भूमिहीन नागरिकों को पट्टा प्रदाय किए जाने के प्राप्त निर्देशानुसार निकाय क्षेत्रान्तर्गत कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से राजस्व दल के द्वारा सर्वे किया जाकर कुल 102 हितग्राहियों को पात्र किया गया है। उक्त समस्त पात्र हितग्राहियों को सांसद श्री बिसेन श्रीमती इमरता साहू अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति नगर परिषद बरघाट एवं समस्त जनप्रतिनिधि के द्वारा पट्टा वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री जी के लाडली बहना योजना अन्तर्गत संबोधन कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखने हेतु लाडली बहने उपस्थित रही। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन जी, नगर परिषद बरघाट अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता अनिल पाठक, राजस्व सभापति ज्ञानसिंह चौधरी, सभापति अभिलाष (गोलू मालवी), सभापति हेमंत राहंगडाले, सभापति असंत उइके, पार्षद जितेन्द्र (पप्पू) सिंगारे, पार्षद श्रीमती निधि ऋषभ जायसवाल, श्रीमती संध्या अनिल सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद रामसिंह कंगाली, सांसद प्रतिनिधि अनिल पाठक, भाज.मं.अध्यक्ष विवेक बिसेन, राम पटले, विनोद रजक, रूपसिंह राहंगडाले, सत्यांश भटट्,राजेन्द्र सिंह ठाकुर,राकेश तेकाम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वेदप्रकाश पुरी गोस्वमी, राजस्व प्रभारी श्रीकृष्ण टेम्भरे, नंदकिशोर मसराम सहित गणमान्य नागरिक एवं निकाय का सम्पूर्ण अमला उपस्थित रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button