WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

त्यौहार में लचर यातायात व्यवस्था से आम जनता परेशान

बरघाट यशो:- नगर वासियों के लिए त्योहारों में लंबे समय से सड़क जाम एक प्रमुख ज्वलंत समस्या बनी हुई है। त्योहारों के प्रारंभ होने के साथ रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को स्कूल-कालेज व दफ्तरों खुलने के साथ हीं सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा । लचर यातायात व्यवस्था, सिकुड़ती सड़कें एवं वाहनों के बढ़ते बोझ के आगे सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था लडख़ड़ाती दिखी। त्योहारों में राखी की दुकान सड़कों मैं आगे तक लगाने से अतिक्रमण बढ? गया है, जिसके चलते नगर के भीतर मुख्य सड़क में दिन भर जाम लगते रहा, प्रशासनिक तंत्र भी बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ठोस निर्णय नहीं ले पा रहा है। जिसके चलते जनमानस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

सड़कों का नहीं हो पाया चौड़ीकरण

नगर परिषद द्वारा त्यौहार के पहले सड़कों की दोनों ओर चूने की लाइन तो डाल दी गई लेकिन व्यापारियों द्वारा उसके आगे भी अपनी दुकान लगा कर समान फैला दिया गया, जिसके चलते यातायात दिनभर बाधित रहा,

पुलिस की भूमिका रही लचर

सड़क जाम से शहर वासियों को निजात दिलाने हेतु पुलिस विभाग द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी प्रमुख मार्गो में लगाई जाती थी किंतु त्योहारों के प्रारंभ होने के बाद भी बस स्टैंड जैसे क्षेत्र में भी कोई पुलिस कुर्मी तैनात नहीं रहा, जिसके चलते बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में हाथ ठेलो के साथ अनियंत्रित बसो और कमांडर चालकों के कारण महामाया चौक से लेकर स्टेट बैंक तक जाम की स्थिति निर्मित रही।

बस स्टैंड में भी नहीं है कोई पुलिसकर्मी तैनात

– बरघाट बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था हेतु हमेशा पुलिस कर्मी को तैनात किया जाता रहा? है, किंतु कुछ दिनों से यातायात व्यवस्था कोई भी पुलिस कर्मी देख नहीं रहा जिसके चलते बस स्टैंड परिसर में दिनभर जाम की स्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!