WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विनीत अग्रवाल (मंटू भैया) ”जिला सचिव” मनोनीत

सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उ.मा. विद्यालय भैरोगंज सिवनी को संचालित करने वाली विवेकानंद बाल कल्याण समिति के कार्यकारिणी सदस्य रजवाडा लॉन के संचालक सामाजिक एवं धार्मिक कार्य में रूचि रखने वाले तथा सरस्वती उ.मा. विद्यालय सिवनी के पूर्व छात्र श्री विनीत अग्रवाल (मंटू भैया) को सरस्वती शिक्षा परिषद महाकोशल प्रांत द्वारा सिवनी जिले का जिला सचिव मनोनीत किया गया। श्री मंटू अग्रवाल के मनोनयन पर विद्याभारती क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरूण पटेवार, विवेकानंद बाल कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यगणों एवं प्राचार्य एवं आचार्य परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए, उन्हे नवीन उत्तरदायित्व की हार्दिक शुभकामनाएॅ एवं बधाई प्रेषित की। विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में विभाग समन्वयक श्री चुन्नीलाल जी बोपचे, व्यवस्थापक नितिन चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी एवं निवर्तमान जिला सचिव राजेन्द्र सनोडिया ने उनका स्वागत करते हुए, नवीन उत्तरदायित्व का पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला सचिव राजेन्द्र सनोडिया का भी उपस्थितजनों द्वारा अंगोछे एवं तिलक वंदन से स्वागत किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!