छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

BJP मध्यप्रदेश विधानसभा प्रत्याशियों दूसरी सूची 25 सितंबर के बाद

भोपाल यशोः- भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए  प्रत्याशियों की दूसरी सूची 25 सितंबर के बाद ही जारी करेगी। हालांकि जो दूसरी सूची जारी होना है वह फाइनल हो चुकी है परंतु अभी प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा चल रही यात्रा सूची जारी होने से प्रभावित हो सकती है संभवतः इसी कारण सूची जारी नहीं की जा रही।   पार्टी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी कहा है कि सूची 25 सितंबर के बाद ही जारी होगी। 

 यहां बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा के रथों पर सवार होकर जनता के बीच में है। भाजपा की पांच अलग-अलग जगह से निकली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में बीजेपी के बड़े नेता जनता के बीच पहुंचकर फिर से सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ग्वालियर चंबल में पिछले. दिनों यात्रा में शामिल थे ।उन्होंने शिवपुरी के कई क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों तक भाजपा की बात पहुंचाई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button