WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं ने रखा हरितालिका व्रत


सिवनी यशो:- सिवनी जिले में हजारों सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए हरितालिका का ब्रत रखा और निर्जला रहकर रात्रि में फुलहरा बांधकर जागरण किया। रात्रि में महिलाओं ने चार पहर की पूजा की । तिथियों को लेकर भ्रम पूर्ण स्थिति के बावजूद महिलाओं ने पूर्ण श्रद्धा के भगवान शिव से पति की दीर्घायु की कामना की । सोमवार की रात्रि में पूरी रात धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। शाम तक बाजार में फुलेहरा समेत पूजन सामग्री की दुकानें सजी रही। शुक्रवारी चौक,मठ मंदिर,बुधवारी बाजार,गणेश चौक, शंकर मढिया समेत कई स्थानों पर पूजन सामग्री की दुकानें लगी रही। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओ ने कल हरितालिका तीजा का निर्जला व्रत रखते हुए।ईश्वर से सुख समृद्धि के लिए कामना की। मान्यताओं के अनुसार सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर पूजन करने से पति पर कोई संकट नही आता। वहीं पूजन को लेकर घर-घर पहले से ही तैयारियां शुरु हो गई थी। पूजा के लिये महिलाओं ने तरह तरह के पकवान बनाये । महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना और रतजगा कर भजन कीर्तन किया। मंगलवार की सुबह स्नान कर व्रत का पारायण किया और रात में बांधगया फुलेरा जलाशय में विसर्जन किया गया ।

 

ब्रह्माकुमारी संस्थान में मनाया गया बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ हरियाली तीज

सिवनी यशो:-हम बड़े ही भाग्यशाली हैं ,जो हमारा जन्म भारत में हुआ, हमारी संस्कृति ऐसी है जहां प्रतिदिन कोई ना कोई त्यौहार आते हैं, यह त्यौहार हमें जीवन जीने की कला सीखा कर जाते हैं ,इसी में से एक है हरियाली तीज का त्योहार, जो हमारा परिवार का माहौल सदा सुखमय आनंदमय बना रहे उसकी साधना सीखाता है ,लेकिन इस त्यौहार को भारतवासी दो प्रकार से मनाते हैं, एक वे हैं, जो माता पार्वती के कठोर साधनामय जीवन को याद कर उनकी महानता को याद कर माता पार्वती और शिवजी की पूजा करते हैं ,और दूसरे वे हैं, जो माता पार्वती की तरह स्वयं भी त्याग तपस्या करते हैं ,जैसे माता पार्वती भगवान शिव की याद में खोई रहती थी ,ऐसे ही इस संसार में रहते हुए कर्म करते हुए निरंतर परमात्मा शिव के याद में स्वयं को मगन रखते हैं ,पार्वती जी की महानता का गुणगान करना यह भी ठीक है ,लेकिन यदि माता पार्वती की तरह हम भी अपने जीवन में त्याग और तपस्या को स्थान देते हैं ,तो यह सत्य है वह दिन दूर नहीं जो हमारी संताने गणेश जी की तरह बुद्धिमान होगी और रिद्धि सिद्धि शुभ लाभ तुष्टि पुष्टि आनंद प्रमोद से हमारा घर परिवार समृद्ध हो जाएगा । आवश्यकता है माता पार्वती की तरह हम इस जगत के नियंता ब्रह्मांड के मालिक भगवान शिव जो देवों के भी देव है, उन्हें अपना बनाने का प्रयत्न करें जब जगत का मालिक हमारा हो जाता है, तो इस ब्रह्मांड की सारी श्रेष्ठ चीज पर हमारा अधिकार हो जाता है, हमारे घर में सुख शांति समृद्धि आती है ,वहां बताया गया कि जैसे हरियाली तीज के दिन हम सभी सुबह से लेकर 24 घंटे तक निरंतर भगवान शिव का ध्यान भजन साधना मंगल गीत नृत्य में डूबे रहते हैं ऐसे ही प्रतिदिन सुबह उठने से लेकर सोने तक हर करम में हम परमात्मा शिव का ध्यान निरंतर करते रहे तो प्रतिदिन हमारे लिए तीजा हो सकता है, उक्त उद्गार ब्रह्मा कुमारी संस्थान की प्रमुख ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी एवं ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने सभी के समक्ष प्रकट किया ,साथ ही साथ ध्यान साधना भी कराया गया ,परमात्मा शिव को अपनी बुराइयां भी अर्पण कर जीवन में कुछ श्रेष्ठ करने का संकल्प भी सभी महिलाओं ने किया ,और अंत में भगवान शिव के ध्यान में मगन होकर सभी महिलाओं ने मंगल रास भी किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!