छपारा यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धनौरा ब्लॉक के ग्राम देवरी मुल्ला में अयोजित विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिता के अयोजन में पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह जी ने सम्मिलित होकर विशाल दंगल के अयोजन में उपस्थित पहलवानों का उत्साह वर्धन किया एवं उपस्थित दर्शक बन्धुओं को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर साथ ही धनौरा ब्लॉक अध्यक्ष विकास बघेल जी, जिला कांग्रेस महामंत्री मुकेश जैन जी,जिला कांग्रेस महामंत्री हर्षवर्धन सिंह लकी बघेल जी, जनपद सदस्य डब्लू खान जी, मंडलम अध्यक्ष राजेन्द्र बघेल जी, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता सतीश बघेल जी,सेक्टर अध्यक्ष बलराम प्रजापति जी एवं समस्त दर्शक गणों की उपस्तिथि रही।





